हार्दिक पांड्या बने बच्चे के पिता, शेयर की बच्चे की प्यारी सी तस्वीर
ऑलराउंडर की मंगेतर नताशा ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्मदिन दिया जिसके साथ अपनी तस्वीर हार्दिक ने शेयर की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के घर नन्हा मेहमान आया है। वो प्यारे से बच्चे के पिता बने हैं। हार्दिक ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर चाहने वालों के साथ साझा किया। ऑलराउंडर की मंगेतर नताशा स्टेन्कोविक ने गुरुवार को एक बच्चे को जन्म दिया जिसके साथ अपनी तस्वीर हार्दिक ने शेयर की है।
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर गुरुवार के एक बच्चे के पिता बने। उनकी मंगेतर नताशा के गर्भवती होने की खबर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ही दी थी। इस साल पहली जनवरी को हार्दिक ने मॉडल नताशा से फिल्मी अंदाज में सगाई की थी। अपने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने नवजात की पहली झलक दिखाई। उन्होंने बहुत ही प्यारी की तस्वीर शेयर की जिसमें उनके बेटे की कोमल अंगुलियों को उन्होंने अपने हाथ में पकड़ रखा है।
View this post on Instagram
हार्दिक बच्चे के जन्म से ठीक पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन मनाने रांची भी गए थे। इस दौरान उनकी मंगेतर भी उनके साथ नजर आई थी। सोशल मीडिया पर हार्दिक लगातार नताशा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते थे। उन्होंने मंगेतर के बेबी बंप की भी कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी।