IND vs WI: वेस्टइंडीज से हार के बाद गौतम गंभीर को सताई गेंदबाजों की चिंता, कहा- 'उनका करियर दांव पर है'
गौतम गंभीर ने भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच में हार के बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बल्ले ...और पढ़ें
-1791611326069_m.webp)
गौतम गंभीर को सताई गेंदबाजों की चिंता

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने एक बार फिर गेंदबाजों को लेकर चिंता जाहिर की है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच के बाद एक बार फिर उनका ये दर्द सामने आया है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट हासिल किया और भारत को न भूलने वाली हार सौंपी।
देखा जाए तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल के मैचों में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। वनडे सीरीज में भी दोनों टीमों ने 400-400 रन बनाए थे। शुक्रवार को रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले गए टी20 मैच में भी बल्लेबाजों ने कोहराम मचाया और 500 से ज्यादा रन बनाए।
बल्ले और गेंद में हो संतुलन
इस मैच के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने एक बार फिर गेंदबाजों को लेकर चिंता जाहिर की है। गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कौन बल्ले और गेंद में अच्छा कंपटीशन नहीं चाहता? सब चाहते हैं। आप जो चाहते हैं वही हम चाहते हैं। अगर आप सिर्फ चौके और छक्के देखना चाहते हैं तो हम भी देखना चाहते हैं।"
उन्होंने कहा, "अगर आप बराबरी का कॉम्पटीशन चाहते हैं तो हम भी चाहते हैं क्योंकि गेंदबाज तो गेंदबाज हैं। वे कोई बाहरी गेंदबाज नहीं हैं। उनका करियर भी दांव पर लगा है।"
अपनी टीम को दी सीख
गंभीर ने माना कि ओस के कारण हालात बदल गए थे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय टीम को इस तरह की परिस्थिति से निपटना आना चाहिए। उन्होंने कहा, "हम वर्ल्ड चैंपियन टीम हैं। इसलिए हम लगातार सुधार करना चाहते हैं। जाहिर है कि ये गेंदबाजों के लिए मुश्किल हालात थे, लेकिन हमें तरीके खोजने होंगे और विपक्षी टीम को रोकना होगा। खासकर जब वह शुरुआती दो ओवरों में दो विकेट खो चुके हैं और छह ओवरों में तीन।"
