विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'T20 में सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की', शिवम दुबे को नंबर 4 पर भेजने के सवाल पर गौतम गंभीर का दो टूक जवाब

Published: Sat, 10 Oct 2026 06:08 PM (IST)

हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे टी-20 मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने का बचाव किया।

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध दूसरे टी-20 मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने का बचाव करते हुए कहा कि टीम आगे भी खेल के सबसे छोटे प्रारूप में बल्लेबाजी क्रम में लचीलापन बनाए रखेगी।
ईशान किशन के आउट होने के बाद शानदार फार्म में चल रहे कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह शिवम को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट होने से पहले 10 गेंद पर सात रन बनाए।

उनका इसी तरह इस्तेमाल करते

गंभीर ने कहा कि हम लंबे समय से उनका इसी तरह इस्तेमाल करते आ रहे हैं। विश्व कप और उससे पहले भी हमने ऐसा किया था। यह आज पहला मौका नहीं था जबकि हमने उन्हें उपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा। भारत बीच के ओवरों में अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाया। अय्यर और तिलक वर्मा ने इसकी भरपाई की और टीम को पांच विकेट पर 249 तक पहुंचाया। हालांकि वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

बैटिंग ऑर्डर को लेकर रवैया लचीला

उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। कभी-कभी चीजें आपके पक्ष में जाती हैं और कभी-कभी नहीं। उन्होंने इससे पहले चौथे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी भी की है। गंभीर ने कहा कि हमारा अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर रवैया लचीला रहा है और हम इसे जारी रखेंगे। कोच बनने के बाद से मैंने हमेशा कहा है कि टी-20 क्रिकेट में केवल प्रारंभिक बल्लेबाज ही स्थायी होते हैं। बाकी बल्लेबाजी क्रम लचीला रहना चाहिए।

लगातार सुधार करना चाहते

गंभीर ने इसके साथ ही कहा कि टीम को ओस से भीगी सपाट पिचों पर बड़े स्कोर का बचाव करने के तरीके खोजने होंगे। भारतीय कोच ने कहा कि आप किसी भी हार को हल्के में नहीं ले सकते। अगर आप लगातार सुधार करना चाहते हैं तो आप किसी भी बात को छिपाना नहीं चाहेंगे। हम विश्व चैंपियन हैं और इसलिए हम लगातार सुधार करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां मुश्किल थी। हम जानते हैं कि ओस से भीगी सपाट पिचों पर गेंदबाजी करना मुश्किल होता है, लेकिन हमें विपक्षी टीम को रोकने का कोई तरीका ढूंढना होगा। विशेषकर तब जबकि उन्होंने पावरप्ले में तीन विकेट गंवा दिए हों।

यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20I: हार के बाद टीम इंडिया करेगी पलटवार! जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला

यह भी पढ़ें- IND vs WI: इंदौर में वेस्टइंडीज करेगी साउथ अफ्रीका वाला काम, बिगड़ जाएंगे टीम इंडिया के आंकड़े!