विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025: पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर ने ICC पर साधा निशाना, बोले- जय शाह जो कहेंगे, वो लोग वैसा ही करेंगे

Published: Tue, 23 Jul 2024 08:50 AM (IST)

Basit Ali on BCCI चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल में फरवरी- मार्च के महीने में होना है जिसकी मेजबानी ...और पढ़ें

Basit Ali ने ICC में भारत के दबदबे को लेकर BCCI पर साधा निशाना
Basit Ali ने ICC में भारत के दबदबे को लेकर BCCI पर साधा निशाना

HighLights

  1. Basit Ali ने आईसीसी में भारत के दबदबे को देखते हुए बीसीसीआई की जमकर की आलोचना
  2. Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने को तैयार नहीं भारतीय टीम
  3. पाकिस्तान ने आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी का ड्रॉफ्ट शेड्यूल भेजा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट बासित अली ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में भारत के दबदबे को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

पूर्व पाकिस्तान दिग्गज ने इस दौरान बीसीसीआई की आलोचना की और उन्होंने यह आरोप लगाया कि आईसीसी में भारत का प्रभाव इतना ज्यादा है कि वह जो चाहे कर सकता है और आईसीसी के बाकी सदस्य देशों की राय की अनदेखी कर सकता है।

Basit Ali ने ICC में भारत के दबदबे को लेकर BCCI पर साधा निशाना

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में पाकिस्तान में होना है। इस टूर्नामेंट से पहले पीसीबी मुश्किल स्थिति में है, क्योंकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान दौरा करने से साफ इनकार कर दिया है।

बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान देशों के बीच राजनीतिक रिलेशन को देखते हुए भारत के पाकिस्तान दौरे के लिए पक्ष में नहीं है। वहीं, बीसीसीआई ने आईसीसी से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल में कराने की बात रखी है।

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: ICC के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्‍तान, भारत को लाने की लगाई गुहार; हाइब्रिड मॉडल से किया इनकार

इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर चल रही बहस के बीच पाकिस्तान के दिग्गज बासित अली (Basit Ali) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए बीसीसीआई की आलोचना की।

बासित ने कहा,

''5-6 बोर्ड जो हैं दुम हिलाते हुए वो बात करेंगे जो जय शाह बोलेंगे (वे 5-6 बोर्ड बस वही करते हैं जो जय शाह कहते हैं)। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को लॉलीपॉप दिया गया है। मूल रूप से, उन्हें (अन्य बोर्डों द्वारा) बताया गया है ) कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद, हमें (पाकिस्तान) भारत के खिलाफ एक द्विपक्षीय श्रृंखला खेलनी चाहिए, चाहे वह ऑस्ट्रेलिया में हो या इंग्लैंड में, वे (अन्य बोर्ड) भारत को खेलने के लिए मना लेंगे।''

‘BCCI के पास पैसा है, इसलिए सभी बोर्ड उनकी सुनते है’

बासित ने अपने बयान में ये भी कहा कि बीसीसीआई के पास पैसा है जिसकी वजह से हर बोर्ड उनके पक्ष में बोलने के लिए तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि अगर वह कहते हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी, तो वे सहमत होंगे। अगर वह कहते हैं कि यह एक हाइब्रिड मॉडल होगा, तो वे भी उसके साथ चलेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब उनके खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं, तो बीसीसीआई उनके बोर्ड को भारी रकम देता है, चाहे वह इंग्लिश बोर्ड हो, न्यूजीलैंड बोर्ड हो, वेस्टइंडीज बोर्ड हो या ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड हो।

यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: 'जैसे को तैसा' की रणनीति अपनाने की हालत में नहीं पाकिस्तान, BCCI का ICC में दबदबा; पूर्व PCB चीफ का बड़ा बयान