विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी दिग्गज बना वैभव सूर्यवंशी का जबरा फैन, कर डाली शाहिद अफरीदी से तुलना; अब पड़ रही हैं गालियां

Published: Fri, 29 May 2026 02:28 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 29 May 2026 03:02 PM (GMT+05:30)

वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसी धाक जमाई है कि पाकिस्तानी में भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने मचाया कोहराम

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने मचाया कोहराम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी इस समय पूरी दुनिया पर छाए हुए हैं। उनका बल्ला चलता जा रहा है और साथ ही साथ उनकी तारीफों का दायरा भी सीमा पार कर रहा है। बात अब पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है। वैभव के फैन पाकिस्तान में भी बन रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोम्मद युसूफ ने तो वैभव का तुलना शाहिद अफरीदी से कर डाली है।

वैभव पिछले साल से अपनी बल्लेबाजी के कारण चर्चा में हैं। 15 साल का ये बल्लेबाज हर दिन कुछ ऐसा कर देता है कि क्रिकेट की दुनिया में उनका कद थोड़ा और बढ़ जाता है। आईपीएल-2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली। वह आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक से चूक गए, लेकिन उनकी ख्याति में सितारों की चमक और गहरी हो गई।

शाहिद अफरीदी की दिलाई याद

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद युसूफ को वैभव को देख शाहिद अफरीदी की याद आती है। अफरीदी ने भी बेहद ही कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक जमाई थी। वह भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। हालांकि, देखा जाए तो वैभव कई मायनों में अफरीदी से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं।

युसूफ ने एक्स पर लिखा, "15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मुझे शाहिद अफरीदी की याद दिलाते हैं, युवा, निडर, विस्फोटक और उर्जा से भरा हुआ। भविष्य यहां है!"

 

पसंद नहीं आई बात

हालांकि, कुछ लोगों को वैभव और अफरीदी की तुलना पसंद नहीं आई और उन्होंने मोहम्मद युसूफ को आड़े हाथों लिया। अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक जमाया था। ये 18 साल तक वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी रहा है। वैभव ने आईपीएल में 35 और 36 गेंदों पर शतक जमाया है। वह इस लीग में सबसे तेज शतक जमाने वाले भारतीय हैं।

वैभव की नजरें क्रिस गेल के टी20 में 175 रनों की पारी के रिकॉर्ड को तोड़ने पर हैं। ये बात वह केविन पीटरसन के शो पर भी कह चुके हैं कि वह गेल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए टी20 में दोहरा शतक जमाना चाहते हैं। गेल ने आईपीएल में ही आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ ये पारी खेली थी जो टी20 में किसी बल्लेबाज का सर्वेश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है।

यह भी पढ़ें- बाबर आजम की टीम का मालिक भी हुआ वैभव सूर्यवंशी का फैन, बताया फ्यूचर सुपरस्टार; अपने देश को दे डाली नसीहत

यह भी पढ़ें- आईपीएल के आखिरी दो मैचों से पहले BCCI ने लागू किया नया नियम, चश्मों से जुड़ा है मामला