इस पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया कैसे खिलाड़ी थे पाकिस्तान के होने वाले पीएम इमरान खान
भारत के पूर्व कप्तान अंशुमान गायकवाड़ ने भी इमरान के बारे में कई बात बताई।
नई दिल्ली, जेएनएन। इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने ही वाले हैं। उनके इस पद के पहुंचने के बाद से ही क्रिकेट मैदान में उनके साथ खेले या उनके विरोधी रहे खिलाड़ी उन्हें लगातार बधाइंया दे रहे हैं। कपिल देव ने भी उनकी तारीफ की थी तो अब भारत के पूर्व कप्तान अंशुमान गायकवाड़ ने भी इमरान के बारे में कई बात बताई।
भारत के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि इमरान को पता था कि वह बाकी से अलग है। उसका बाद करने का तरीका, वह जिस तरह का शख्स था, वह सभी से अलग था। अगर आप उन्हें और उनकी बाकी टीम के खिलाड़ियों को देखते तो आप खुद जान जानते की वह कितने अलग थे। ये बात वह भी अच्छे से जानता था।
वह बहुत पढ़े लिखे थे जो उनके बात करने में भी झलकता था। वह हमेशा सभी को इज्जत देते हुए बात करते थे। उन्हें पता था कि किससे कैसे बात करनी है। उनमे थोड़ा घमंड था लेकिन वह हर जगह उसे नहीं दिखाते थे।
अंशुमान गायकवाड़ से जब ये पूछा गया कि क्या इमरान के सामने भारतीय टीम थोड़ा दबाव में रहती थी तो उन्होंने कहा, हां थोड़ा दबाव तो रहता था क्योंकि वह हमेशा ही वर्ल्डक्लास बॉलर रहे हैं। वह बिल्कुल अगल तरीके से गेंदबाजी करते थे। वह बाकी गेंदबाजों की तरह नहीं थे। उनकी सबसे बड़ी खूबी ये थी कि वह नई गेंद हो या पुरानी हमेशा पूरे जज्बे के साथ गेंदबाजी करते थे। उसके पास रफ्तार भी थे और विविधता भी.
इमरान खान केवल क्रिकेट के मैदान पर हीरो नहीं थे बल्कि मैदान के बाहर भी उसके बहुत फैंस थे। गायकवाड़ ने कहा कि शायद उनको एक व्यक्ति टक्कर दे सकता था और वह थे मंसूर अली खान पटौदी। पटौदी के भी मैदान के बाहर और अंदर खूब फैंस थे।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें