ENG vs IND: भारत के खिलाफ जीत के बाद हैरी ब्रूक ने पार की सारी हदें, टीम इंडिया का उड़ाया मजाक
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल की। जीत के बाद इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने बड़ा बयान दिया है।

हैरी ब्रूक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बड़ा बयान दिया है। ब्रूक का कहना है कि वे पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करना चाहते थे और इसमें वे कामयाब रहे। हालांकि, उन्होंने पहले ओवर में दो विकेट गंवाने पर भी बात की। उनका मानना है कि टीम ने भले ही दो विकेट गंवाए लेकिन आगे वे अपनी योजना के अनुसार खेलते रहे।
ब्रूक ने यहां पर सबसे गौर करने वाली बात ये कही कि उनकी टीम ने भारत के मुकाबले अधिक रन भागकर लिए। इस वजह से उन्हें जीत मिली है। उन्होंने भारत पर इसी को लेकर तंज कसा और मजाक उड़ाया। शनिवार को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने जैकब बेथेल की पारी के दम पर 19 ओवरों में हासिल कर लिया। इसके बाद ब्रूक ने टीम और खासकर बेथेल की जमकर सराहना की है।
हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा बयान
भारत के खिलाफ जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए ब्रूक ने कहा, "मैं बहुत ही खुश हूं। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने फील्डिंग में शानदार मेहनत की। हमने उस बारे में बात की थी, हमें दबाव को कम करना है और दो रन को रोकने की कोशिश करनी है। आंकड़े भी अच्छे रहे। मुझे लगता है कि हमने 11 बार दो रन लिए, जबकि उन्होंने पांच बार ये किया। हमें हवा का रुख और मैदान की बनावट को देखते हुए पता था कि इस लक्ष्य को हम हासिल कर सकते हैं। हमारा मकसद पावरप्ले में अच्छी शुरुआत करना था।"
ब्रूक ने की जैकब बेथेल की जमकर तारीफ
इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, "पहले दो ओवरों में हमारी रणनीति काम नहीं आई। हालांकि, पावरप्ले में हम जहां थे, उससे खुश थे। बेथेल ने जिस तरह से खेला वो भी शानदार था। हम इस मैदान की बनावट का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहते थे। बीच में सैम करन और विल जैक्स ने दो ओवर किए, जिसमें 10 या 12 रन दिए, ये मैच के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था। हालांकि, बेथेल का इस तरह से खेलना वाकई बहुत ही महत्वपूर्ण था।"
