विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषभ पंत ने अपने 'दिल के टुकड़े' को दोस्त को कर दिया गिफ्ट, फिर कहा- तोड़ मत दियो यार

Published: Sat, 14 Mar 2026 08:53 PM (IST)

आईपीएल 2026 की तैयारी में लगी लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी एक खास चीज अपने दोस्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खुमार खत्म हो गया है और अब बारी इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की है। 28 मार्च से आईपीएल-2026 की शुरुआत हो जाएगी और इससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारी में जुट गई हैं। लखनऊ सुपरजांयट्स भी उनमें से एक है और इसके कप्तान हैं ऋषभ पंत। पंत ने प्रैक्टिस के दौरान अपने एक दोस्त को बैट तोहफे में दिया, लेकिन साथ ही एक बात भी कह दी।

पंत को पिछले सीजन ही लखनऊ ने अपने साथ जोड़ा था। उनकी कप्तानी में टीम अच्छा नहीं कर पाई थी। इस सीजन पंत की कोशिश होगी वह अपनी कप्तानी में टीम को पहला खिताब दिलाएं। पंत ने इसके लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों में जोश भी भरा।

बडोनी को दिया बैट

लखनऊ की प्रैक्टिस के दौरान पंत ने अपनी टीम के साथ आयुष बडोनी को एक बल्ला गिफ्ट किया। ये दोनों ही दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और दिल्ली से ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। लखनऊ में भी दोनों साथ ही हैं। बडोनी जब बैटिंग प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे तब पंत ने अपने पास से एक बल्ला निकालकर बडोनी को दिया। पंत ने इसके साथ ही बडोनी से अपील करते हुए कहा कि बैट तोड़ मत देना।

लखनऊ ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पंत अपना बल्ला बडोनी को दे रहे हैं और कहते हैं, "शॉर्ट हैंडल बैट चाहिए ना?तुझे पसंद है ना वैसा। ये ले। तोड़ियो मत इसे। बहुत अच्छा बैट है। टेप तो लगा लेगा? टेप का प्रॉबल्म है।"

टीम में भरा जोश

पंत ने टीम के खिलाड़ियों से बात की और उनमें जोश भी भरा। पंत ने कहा, "कई सारे लोग पिछले साल के ही हैं। कुछ नए चेहर भी हैं। हर किसी का स्वागत है। कोशिश करते हैं एक अच्छी दोस्ती बनाने की। अगर हम क्रिकेट के बारे में बात नहीं करेंगे तो सुधार नहीं कर पाएंगे। एक व्यक्ति के तौर पर, यहां से हम इन लोगों से जो सीख सकते हैं वो सीखते हैं और इस सीजन कुछ अच्छा करने की कोशिश करते हैं।"

यह भी पढ़ें- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल की शुरुआत से पहले लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

यह भी पढ़ें- IPL 2026: हरभजन सिंह से लेकर विराट कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई तक, आईपीएल के वो विवाद जिन्होंने हिला दी दुनिया