विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल की शुरुआत से पहले लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ

Published: Sat, 14 Mar 2026 06:28 PM (IST)

अपने पहले खिताब की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल-2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के दिग्गज ...और पढ़ें

दिग्गज ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ

दिग्गज ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अगले सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक झटका लगा है। क्रिकेट के दुनिया के दिग्गज ने सीजन से कुछ दिन पहले ही टीम का साथ छोड़ दिया है। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि टीम के मेंटर रहे इंग्लैंड के दिग्गज केविन पीटरसन हैं।

पीटरसन पिछले साल टीम के साथ जुड़े थे। हालांकि, वह टीम को वो सफलता नहीं दिला पाए जिसकी उनसे उम्मीद की गई थी। उन्होंने टीम के कुछ युवा खिलाड़ियों को निखारने में मदद जरूर की थी। इस सीजन पीटरसन ने टीम के साथ अपना नाता तोड़ने का फैसला किया है। पीटरसन ने एक्स पर अपने इस फैसले की जानकारी दी।

इस कारण लिया फैसला

पीटरसन ने अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वह उस काम को नहीं करना चाहते जिसमें ज्यादा समय देना हो। पीटरसन ने लिखा, "मैं आईपीएल में इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का मेंटर नहीं बना सकता। मैं उस समय के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सकता जो काम की आवश्यकता हो। सभी खिलाड़ियों को इस सीजन के लिए शुभकामनाएं। हालांकि, मैं आपको कॉम बॉक्स में वापस दिखूंगा। आईपीएल दुनिया की सबसे अच्छी लीग है और मैं आप सभी को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

पीटरसन ने साफ कर दिया है कि वह मेंटर का रोल नहीं निभाएंगे, लेकिन बतौर कमेंटेटर आईपीएल के साथ जुड़े रहेंगे।

इंग्लैंड को कोचिंग देने तैयार

पीटरसन दिल्ली के मेंटर बनने से तो पीछे हट गए हैं, लेकिन वह अपने देश की टीम को कोचिंग देने को तैयार हैं। दाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वह इंग्लैंड क्रिकेट टीम का कोच बनने को तैयार हैं। पूर्व कप्तान ने कहा कि वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम को बदलने और उसे एक नया रूप देने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: हरभजन सिंह से लेकर विराट कोहली और नवीन उल हक की लड़ाई तक, आईपीएल के वो विवाद जिन्होंने हिला दी दुनिया

यह भी पढ़ें- जब मैदान पर आया था Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 14 साल के बैटर ने रिकॉर्ड बुक में मचाई थी उथल-पुथल