Move to Jagran APP

रिषभ पंत ने चंद्रयान-2 पर किया ट्वीट, ‘असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती’

भारतीय क्रिकेटर्स ने इसको के चंद्रयान 2 के प्रयास को सलाम किया है। रिषभ पंत विराट कोहली वीरेंद्र सहवाग और कोच रवि शास्त्री समेत तमाम दिग्गजों ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 03:03 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:03 PM (IST)
रिषभ पंत ने चंद्रयान-2 पर किया ट्वीट, ‘असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती’

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम’ का संपर्क चांद पर उतरते कुछ मिनट पहले जमीनी स्टेशन से टूट गया। पूरा देश भारतीय वैज्ञानिकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ा रहा है। भारतीय क्रिकेटर्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग से लेकर युवा रिषभ पंत तक ने वैज्ञानिकों के इस काम की सराहना की है।

loksabha election banner

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा, असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती है। हमें आपके उपर गर्व है इसरो। हमारे देश के लिए किए गए आपके कठिन परिश्रम और समर्पण को हम सलाम करते हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ख्वाब अधूरा रह गया लेकिन हौसला जिंदा है। इसरो जहां है वहां मुश्किलें शर्मिंदा है। होंगे कामयाब।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लिखा, विज्ञान में असफलता जैसी कोई चीज नहीं होती है। हम प्रयोग करते हैं और पाते हैं। इसरो के वैज्ञानिक जिन्होंने दिन-रात लगकर काम किया उनके लिए हमारे दिल में बहुत सम्मान है। आप पर देश को गर्व है।

वहीं पूर्व क्रिकेट गौतम गंभीर ने लिखा, ऐ चाँद छू लेंगे तुझे भी जल्द ही, अभी ज़रा कुछ दिलों को छू लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.