विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: 'मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा', रांची की पिच देखकर होश गंवा बैठे बेन स्‍टोक्‍स; हैरानी में कही ये बात

Published: Thu, 22 Feb 2024 02:01 PM (GMT+05:30)

IND vs ENG भारत और इंग्‍लैंड के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्‍ट रांची में खेला ...और पढ़ें

बेन स्‍टोक्‍स ने रांची की पिच को लेकर हैरानी जताई है
बेन स्‍टोक्‍स ने रांची की पिच को लेकर हैरानी जताई है

HighLights

  1. भारत और इंग्‍लैंड के बीच शुक्रवार से रांची में खेला जाएगा चौथा टेस्‍ट मैच
  2. बेन स्‍टोक्‍स ने रांची की पिच देखकर हैरानी जताई और कहा कि यह गेंद और बल्‍ले दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होगी
  3. इंग्‍लैंड की कोशिश रांची टेस्‍ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर करने की होगी

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने रांची की पिच देखकर हैरानी जताई है, जहां भारत के खिलाफ शुक्रवार से उसे चौथे टेस्‍ट में भिड़ना है। स्‍टोक्‍स ने कहा कि उन्‍होंने पहले कभी इस तरह की पिच नहीं देखी है।

इंग्‍लैंड के लिए चौथा टेस्‍ट काफी अहमियत रखता है क्‍योंकि वह सीरीज में 1-2 से पिछड़ रहा है। स्‍टोक्‍स ने बीबीसी स्‍पोर्ट से बातचीत में कहा कि रांची की पिच काफी अलग है जहां दूर से हरी घास अच्‍छी नजर आ रही है, लेकिन पास से जाकर देखने पर पता चलता है कि कई दरारे हैं और यह गेंदबाजी व बल्‍लेबाजी दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगी।

यह भी पढ़ें: रांची में भारत-इंग्लैंड मैच रद्द कराने के लिए आतंकी पन्नू ने दी धमकी, मुकदमा हुआ दर्ज

बेन स्‍टोक्‍स ने क्‍या कहा

मैंने कभी ऐसी पिच नहीं देखी। मुझे कोई आईडिया नहीं तो नहीं जानता कि क्‍या होगा। अगर दूसरी तरफ से एक साइड देखो तो पिच अलग नजर आ रही है, जो कि विशेषकर भारत में देखने को मिलती है। चेंजिंग रूम से देखें तो पिच हरी और उछालभरी नजर आ रही है। मगर आप करीब जाकर देखें तो पिच काफी कड़क और कुछ दरारे नजर आ रही हैं।

इंग्‍लैंड को टर्न से नहीं परहेज

इंग्‍लैंड के उप-कप्‍तान ओली पोप ने बुधवार को कहा था कि उनकी टीम को स्पिनर्स के लिए मददगार पिच से परहेज नहीं है। हैदराबाद, विशाखापट्टनम और राजकोट में पिच स्‍पोर्टिंग थी, जहां सभी के लिए कुछ उपलब्‍ध था।

अगर पहली गेंद से भी स्पिन हुई तो टॉस का कोई फायदा नहीं बचेगा। फिर मैदान पर जोरदार भिड़ंत होगी। कई बार पिच सपाट शुरू होती है और फिर टूटने लगती है। हमने पहले बल्‍लेबाजी करके पहला टेस्‍ट जीता। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके पिछले दो टेस्‍ट जीते। अगर आप थोड़े से सपाट पिच पर पहले बल्‍लेबाजी करते हैं तो नतीजे को बयां नहीं करता, लेकिन आपको फायदा जरूर मिलता है।

यह भी पढ़ें: बेन स्‍टोक्‍स ने चौथा टेस्‍ट जीतने के लिए चला मास्‍टर स्‍ट्रोक, पिच में दरार देख प्‍लेइंग 11 में कर दिए दो बड़े बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।