विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेक VIDEO पर भड़के Rajeev Shukla, पाकिस्तान टीवी की 'AI वाली चाल' का BCCI ने दिया करारा जवाब

Published: Thu, 12 Feb 2026 01:06 PM (IST)

पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY News ने BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का एक AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो प्रसारित किया, जिसमें दावा किया ...और पढ़ें

HighLights

  1. पाकिस्तानी टीवी ने दिखाया राजीव शुक्ला का फर्जी वीडियो

  2. पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए फेक वीडियो पर राजीव शुक्ला ने दिया मुंहतोड़ जवाब

  3. बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने लोगों से की ये खास अपील

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाता है, तो उससे पहले ही जुबानी जंग देखने को अक्सर मिलती रहती है। जहां पाकिस्तान ने इंडिया से मैच बॉयकॉट के फैसले पर यू-टर्न लिया है, तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल द्वारा फैलाए एक फेक वीडियो फैलाए गए झूठ पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

पाकिस्तान टीवी ने दिखाया Rajeev Shukla का फर्जी वीडियो 

दरअसल, पाकिस्तान के मशहूर न्यूज चैनल ARY News पर पूर्व कप्तान शोएब मलिक के एक शो के दौरान राजीव शुक्ला का एक वीडियो प्रसारित किया गया। इस वीडियो में दावा किया गया कि शुक्ला भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पाकिस्तान के 'यू-टर्न' पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए एडिट किया गया था, ताकि ऐसा लगे कि बीसीसीआई पाकिस्तान के सामने मिन्नतें कर रहा है।

इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ किया है कि भारत बनाम पाकिस्तान के मैच को लेकर पाकिस्तानी टीवी शो में उनसे जोड़ा गया ऑडियो क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया है, वह उनके वास्तविक बयान नहीं हैं। 

उन्होंने एक्स पर लिखा, 

भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच पर मेरी टिप्पणियों के वीडियो में AI का उपयोग करके हेरफेर किया गया है। ये बयान मेरे नहीं हैं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इस भ्रामक सामग्री पर विश्वास न करें और इसे रिपोर्ट करें।

-

राजीव शुक्ला

फेक वीडियो में ऐसा क्या था?

पाकिस्तानी मीडिया ने जिस संपादित वीडियो को चलाया, उसमें राजीव शुक्ला को यह कहते हुए सुनाया गया कि बीसीसीआई के बार-बार अनुरोध पर पाकिस्तान खेलने को राजी हुआ। 

लेकिन, असल में शुक्ला की मूल टिप्पणी आईसीसी (ICC) के प्रयासों को लेकर थी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में सिर्फ इतना कहा था कि वे खुश हैं कि आईसीसी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करके एक 'समाधान' निकाल लिया है, जिससे खेल को प्राथमिकता मिली और पाकिस्तान ने बहिष्कार का अपना फैसला वापस लिया।

यह भी पढ़ें- BCCI के आगे सूर्या-गंभीर की एक न चली! T20 World Cup 2026 के बीच बोर्ड ने ठुकरा दी बड़ी मांग

यह भी पढ़ें- ‘क्रिकेट की जीत…’, IND vs PAK मैच को लेकर राजीव शुक्ला ने ICC की जमकर की तारीफ