विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni को BCCI ने अच्छे से ट्रीट नहीं किया, पाकिस्तानी दिग्गज का आरोप

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sun, 23 Aug 2020 01:35 PM (IST)

पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज सकलेन मुश्ताक ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर महेंद्र सिंह धौनी को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

MS Dhoni को BCCI ने अच्छे से ट्रीट नहीं किया, पाकिस्तानी दिग्गज का आरोप
MS Dhoni को BCCI ने अच्छे से ट्रीट नहीं किया, पाकिस्तानी दिग्गज का आरोप

नई दिल्ली, आइएएनएस। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। बिना विदाई मैच खेले धौनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। इसी बात को लेकर पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने धौनी जैसे खिलाड़ी को अच्छे से ट्रीट नहीं किया, जिसका उनको दुख है। धौनी ने अपना आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2019 में खेला था, जब भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना किया था।

सकलेन मुश्ताक ने कहा है, "मैं हमेशा सकारात्मक बातें कहता हूं और किसी भी तरह से नकारात्मकता नहीं फैलाने की कोशिश करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे यह कहना चाहिए। यह बीसीसीआई की हार की तरह है। उन्होंने उनके(एमएस धौनी) जैसे बड़े खिलाड़ी के साथ सही तरीके से व्यवहार नहीं किया। रिटायरमेंट इस तरह नहीं होनी चाहिए थी। यह सीधे मेरे दिल से आ रहा है और मेरा मानना है कि उनके लाखों प्रशंसक ऐसा ही महसूस करते हैं। मुझे BCCI से वास्तव में खेद है कि मैं यह कह रहा हूं, लेकिन उन्होंने धौनी के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया, इससे मैं आहत हूं।"

भले ही सकलेन मुश्ताक इस बात से आहत हों कि धौनी को विदाई मैच नहीं मिला, लेकिन शायद ये बात सिर्फ धौनी जानते हैं कि उन्हें विदाई मैच खेलना ही नहीं था। यहां तक कि बीसीसीआइ ने बात में ये बात कही है कि वे धौनी के लिए फेयरवेल मैच आयोजित करना चाहते हैं। धौनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके ये कहा था कि आप सभी का भरपूर प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। मुझे 7 बजकर 29 मिनट के बाद से रिटायर समझा जाए।

सकलेन मुश्ताक ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है, "भगवान उसे अपने भविष्य के प्रयासों में और जो भी निर्णय लेता है, उसे आशीर्वाद दे, लेकिन एक अफसोस मुझे है। मुझे लगता है कि धौनी के हर फैन को एक ही अफसोस होगा। एक बार आखिरी बार इंडिया किट में खेलने के बाद उन्हें रिटायर होते देखना बहुत अच्छा रहता।"