विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम लड़ते रहेंगे', बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बयान ने मचाया बवाल; BCB अध्‍यक्ष ने उगली आग!

Published: Thu, 22 Jan 2026 06:40 PM (IST)

टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल यह ने ...और पढ़ें

भारत में नहीं खेलना चाहती बांग्‍लादेश टीम।

भारत में नहीं खेलना चाहती बांग्‍लादेश टीम।

HighLights

  1. भारत और श्रीलंका है विश्‍व कप का मेजबान

  2. 7 फरवरी से होना है विश्‍व कप का आगाज

  3. बांग्‍लादेश के मैच कोलकाता-मुंबई में होंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम भारत नहीं आएगी। बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल यह ने गुरुवार को अपने इरादे साफ कर दिए। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत में न खेलने के अपने फैसले पर वे अडिग हैं।

हम लड़ते रहेंगे

अमीनुल इस्लाम ने कहा, "हम आईसीसी के साथ बातचीत जारी रखेंगे। हम विश्व कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं खेलेंगे। हम लड़ते रहेंगे। आईसीसी बोर्ड की बैठक में कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए गए। मुस्तफिजुर का मामला कोई अलग-थलग मुद्दा नहीं है। उस मामले में भारत ही एकमात्र निर्णायक था।"

यह आईसीसी की विफलता है

बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने पत्रकारों से कहा, "आईसीसी ने भारत से बाहर मैच आयोजित करने के हमारे अनुरोध को नहीं माना। हमें विश्व क्रिकेट की स्थिति के बारे में चिंता है। इसकी लोकप्रियता घट रही है। उन्होंने 2 करोड़ लोगों को कैद कर रखा है। क्रिकेट ओलंपिक में जा रहा है, लेकिन अगर हमारे जैसा देश वहां नहीं जा रहा है तो यह आईसीसी की विफलता है।"

आईसीसी हमें समझ नहीं पाया

अमीनुल इस्लाम ने कहा, "आईसीसी सुरक्षा के मुद्दे पर हमें समझने में नाकाम रहा है। आईसीसी ने हमारी शिकायतों पर कोई रुख नहीं अपनाया है। यहां तक कि भारत सरकार ने भी हमसे कोई बातचीत नहीं की और न ही हमारी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की।"

उम्मीद नहीं छोड़ी है

इससे पहले आसिफ नजरुल ने कहा था कि बीसीबी और बांग्लादेश सरकार ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्हें विश्वास है कि आईसीसी उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझेगी और उन्हें श्रीलंका में खेलने की अनुमति देगी। उन्होंने कहा, "हमने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है। हमें उम्मीद है कि आईसीसी हमारी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझेगी और हमें श्रीलंका में खेलने की अनुमति देगी।"

दोनों देशों के बीच तनाव

  • बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्‍या के बाद भारत और बांग्लादेश के संबंधों में तनाव आ गया है।
  • BCCI ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने को कहा था।
  • रहमान को आईपीएल से हटाए जाने के बाद बीसीबी ने बांग्लादेशी टीम की सुरक्षा का हवाला देकर भारत में विश्‍व कप खेलने से इनकार किया।
  • बांग्लादेश के युवा और खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने गुरुवार को कहा कि आईसीसी भारत में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर उन्हें समझाने में नाकाम रही।

यह भी पढ़ें- बांग्‍लादेश से पहले ये टीमें कर चुकी हैं मेजबान देश में विश्‍व कप खेलने से मना, भारत भी इस लिस्‍ट में शामिल

यह भी पढ़ें- 'ICC ने हमारे साथ न्याय नहीं किया', भारत में खेलने के लिए तैयार नहीं हुआ बांग्‍लादेश; विश्‍व कप से होगा बाहर!