विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता वीरेंद्र सहवाग से किया वादा निभाया, आर्यवीर ने UAE के खिलाफ मचाया कोहराम; मैच के बाद किया खुलासा

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:17 PM (GMT+05:30)

आर्यवीर सहवाग ने मैच के बाद खुलासा किया कि वो पिता वीरेंद्र सहवाग से वादा करके आए थे कि वो ...और पढ़ें

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 160 रन

आर्यवीर सहवाग ने ठोके 160 रन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आर्यवीर सहवाग ने मंगलवार को एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ बल्ले से कोहराम मचा दिया। आर्यवीर ने मुकाबले में 160 रनों की पारी खेली, जिससे भारतीय टीम ने मैच 70 से जीत लिया। आर्यवीर ने मैच के बाद खुलासा किया कि वो पिता वीरेंद्र सहवाग से बड़ी पारी खेलने का वादा कर आए थे।

आर्यवीर ने 168 गेंदों में 160 रन ठोक दिए थे। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और सात छक्के लगाए। आर्यवीर को उनकी दमदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पिता से किया वादा निभाया

आर्यवीर ने मैच के बाद बताया कि वो अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से बड़ी पारी खेलने का वादा कर आए थे। आर्यवीर ने बताया कि उनके पिता को बड़े शतक ही पसंद हैं।

आर्यवीर ने कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। विकेट थोड़ा टर्न ले रहा था। मैंने शुरुआत में ही तय किया कि लंबी पारी खेलूंगा और लगभग 40 ओवर तक बल्लेबाजी करूंगा। पिच पर चुनौतियां थीं, लेकिन मैंने डॉट गेंदों की परवाह नहीं की। मुझे पता था कि मैं बाद में रन की गति बढ़ा लूंगा और मैं एक बड़ा स्कोर बनाना चाहता था। मैंने आज किसी से बड़ा स्कोर बनाने का वादा किया था और शुक्र है कि मैंने वह कर दिखाया। और वह इंसान मेरे पापा (वीरेंद्र सहवाग) हैं। मैंने अपने पापा से कहा था कि मैं एक बड़ा शतक लगाऊंगा। मुझे उनकी इस विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उन्हें सिर्फ बड़े शतक ही पसंद हैं।'

भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

आर्यवीर के शतक की मदद से भारत ने यूएई के सामने 310 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम सिर्फ 239 रन पर सिमट गई।

भारत ने ये मैच 70 रनों से अपने नाम किया। भारत ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली, जहां टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: आखिरी दो वनडे से बाहर होंगे गिल समेत ये खिलाड़ी, तीन नए प्लेयर्स की होगी टीम में एंट्री; बदल जाएगा कप्तान

यह भी पढ़ें- PAK vs SL: पांच बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाया विशालकाय स्कोर; बैकफुट पर श्रीलंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।