विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्‍यवाणी, इन 2 टीमों के बीच खेला जाएगा T20 World Cup 2026 का फाइनल

Published: Fri, 16 Jan 2026 12:24 PM (IST)

भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का आगाज होगा। 8 मार्च को ...और पढ़ें

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 (Pic Credit- ICC X)

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 (Pic Credit- ICC X)

HighLights

  1. भारत-श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होगा टी20 वर्ल्‍ड कप

  2. 8 मार्च को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा

  3. आकाश चोपड़ा ने फाइनल के लिए अपनी दो पसंदीदा टीमों के नाम बताए

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में 7 फरवरी 2026 से टी20 वर्ल्‍ड कप का आगाज होगा। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भविष्‍यवाणी की है कि किन दो टीमों के बीच 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा। चोपड़ा ने गत चैंपियन और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला होने की भविष्‍यवाणी की।

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के लिए ग्रुप ए में जगह मिली है जबकि ऑस्‍ट्रेलिया को ग्रुप बी में रखा गया है। दोनों टीमें सुपर-8 में फिर एक ही ग्रुप में रहेंगी। अगर दोनों टीमें सुपर-8 से आगे बढ़ने में कामयाब रही तो यह तय है कि सेमीफाइनल में इनकी भिड़ंत नहीं होगी।

आकाश चोपड़ा ने क्‍या कहा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जा सकता है। दोनों ही बेहद मजबूत टीमें हैं और दबाव में निखरकर सामने आना जानती हैं।'

चोपड़ा ने यह भी कहा कि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप में अति आक्रामक बल्‍लेबाजी सोच को अपना सकती है। उन्‍होंने कहा, 'बल्‍लेबाजी में कंगारू टीम की रणनीति बहुत साधारण है। वहां केवल एक एंकर है। बाकी सभी स्‍ट्राइकर हैं। जोश इंग्लिस एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो स्‍ट्राइकर भी हैं और एंकर भी। कैमरन ग्रीन से आप पारी एंकर की उम्‍मीद रख सकते हैं, लेकिन अन्‍य सभी चौके-छक्‍के मारने के लिए पहली गेंद से तैयार रहेंगे।'

भारत है गत चैंपियन

वहीं, भारतीय टीम को एक बार फिर खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व में भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान संभालेगी। वह गत चैंपियन बनकर उतरेगी, जिसने 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम को घर में हराना बहुत मुश्किल है और यही वजह है कि उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

20 टीमें लेंगी हिस्‍सा

इस बार टी20 वर्ल्‍ड कप में कुल 20 टीमें हिस्‍सा लेंगी, जिन्‍हें चार ग्रुपों में बाटा गया है। इटली ने पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए क्‍वालीफाई किया है। भारत और श्रीलंका के पांच स्‍थानों पर कुल 55 मैचों का आयोजन होगा। ग्रुप चरण में प्रत्‍येक टीम राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में चार मैच खेलेगी।

हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में क्‍वालीफाई करेंगी। सुपर-8 टीमों को दो ग्रुपों में बाटा जाएगा। प्रत्‍येक टीम इसमें तीन मैच खेलेगी। फिर दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में बढ़ेंगी। फिर दो सेमीफाइनल खेले जाएंगी, जिनकी विजेता टीम फाइनल में भिड़ेगी। फाइनल जीतने वाली टीम के रूप में दुनिया को टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का चैंपियन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: विश्‍व कप से पहले अफगानिस्‍तान को लगा तगड़ा झटका, Naveen ul Haq टूर्नामेंट से बाहर

यह भी पढ़ें- हार्दिक-अभिषेक नहीं, T20 World Cup 2026 में ये होगा भारत का की प्‍लेयर, सौरव गांगुली ने लिया चौंकाने वाला नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।