नशाबंदी के लिए रात में लाठी लेकर निकलती हैं महिलाएं
छत्तीसगढ़ के भाठागांव में महिला और युवा समूह ने मिलकर गांव में नशाबंदी के लिए मोर्चा खोल दिया है और वे अब खुलकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2016 06:37 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2016 06:41 AM (IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाठागांव में महिला और युवा समूह ने मिलकर गांव में नशाबंदी के लिए मोर्चा खोल दिया है और वे अब खुलकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। वे रात में लाठी, टार्च और डंडा लेकर गांव की गलियों में निकलते हैं, जिससे नशेड़ियों के हौसले पस्त हो रहे हैं।
इस अभियान में महिला समूह की सहायता गांव के युवाओं की टोली कर रही है। अभियान में जुटे लोगों में ललिता साहू, दशोदा ध्रुव, डेरहीन साहू, मीना साहू, बिसन ध्रुव, बिसाहिन साहू, मंगतीन बाई, ईश्वर, गोपी साहू, पंचराम, रविकुमार, भवानी शंकर साहू आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें