विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आर्मी ऑफिसर की पत्नी, तीसरे प्रयास में क्रैक की UPSC... साड़ी पहने AK-47 से फायरिंग करने वाली IPS अंकिता शर्मा के बारे में जानिए

Published: Wed, 21 Oct 2026 01:16 PM (IST)

आईपीएस अंकिता शर्मा दशहरे पर शस्त्र पूजा के दौरान एके-47 से फायरिंग करने के बाद चर्चा में हैं। उनका जन्म 1990 में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ था।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रायपुर। स्कूल के दिनों में गणित से जूझने से लेकर आईपीएस तक का सफर तय करने वाली अंकिता शर्मा की कहानी कड़ी मेहनत और लगन की मिसाल है। छत्तीसगढ़ कैडर की अधिकारी दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजा के दौरान एके-47 से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

राजनांदगांव पुलिस लाइन में दशहरे के अवसर पर आयोजित पारंपरिक शस्त्र पूजा के दौरान अंकिता शर्मा साड़ी पहनकर शामिल हुई थीं। उन्होंने पूजा के बाद एके-47 राइफल से कथित तौर पर हवा में नौ राउंड गोलियां चलाईं।

IPS Ankita Sharma (4)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कई लोगों ने उनके आत्मविश्वास और निडर अंदाज की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने हथियारों की सुरक्षा और फायरिंग रेंज से बाहर इस तरह गोली चलाने को लेकर सवाल खड़े किए।

कौन हैं आईपीएस अंकिता शर्मा?

आईपीएस अंकिता शर्मा का जन्म 1990 में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दुर्ग के सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की।

इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री हासिल की, जिसमें वे गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। लेकिन सिविल सेवा में जाने के अपने सपने के कारण यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं। 

अंकिता शर्मा 2018 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। सख्त कार्यशैली और कार्यकुशलता के कारण उन्हें 'लेडी सिंघम' भी कहा जाता है। अंकिता शर्मा के पति विवेकानन्द शुक्ला भारतीय सेना में अधिकारी हैं।

IPS Ankita Sharma (1)

दो असफलताओं के बाद हासिल की 203वीं रैंक

अंकिता शर्मा को यूपीएससी परीक्षा में शुरुआती दो प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा था। पहले प्रयास में मेंस में केवल 15 अंकों से से चूक गईं। दूसरे प्रयास में प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाईं थी।

लगातार दो असफलताओं के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी रणनीति में सुधार किया। साल 2018 में अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया 203वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया।

IPS Ankita Sharma (2)

कैसा रहा है पुलिसिंग करियर?

अंकिता शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत भाटापारा में पोस्टिंग से की। इसके बाद वे रायपुर के आज़ाद चौक इलाके में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रहीं।

मई 2022 में उन्हें खैरागढ़ का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया, जहां वे जिले की पहली महिला एसपी बनीं। इसके अलावा, वे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी कई महत्वपूर्ण अभियानों और कानून व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का नेतृत्व कर चुकी हैं।

IPS Ankita Sharma

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: IPS अंकिता शर्मा ने साड़ी पहनकर AK- 47 से की फायरिंग, रायपुर में पुलिस कमिश्नर ने किया शस्त्र पूजन