विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smriti Irani: 'महतारी हुंकार रैली' के लिए सैकड़ों महिलाएं के साथ शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

By Jagran NewsEdited By: PRITI JHA
Published: Fri, 11 Nov 2022 12:23 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद बिलासपुर पहुंचेंगी। आगमन को लेकर शहर में जोरदार तैयारी है। रातभर ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुईं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुईं।

बिलासपुर, जागरण ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट से सीधे भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुईं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ में रायपुर के बाद बिलासपुर पहुंचेंगी। आगमन को लेकर शहर में जोरदार तैयारी है। रातभर भाजपा की कोर कमेटी स्वागत और रैली को सफल बनाने रणनीति बनाती रही तो वहीं कांग्रेस के भीतर खलबली मची रही। कांग्रेसी काला झंडा दिखाने रणनीति बनाते नजर आए।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं के साथ अपने कार्यकाल में किए छलावे और झूठ को प्रदेश की 1 लाख से ज्यादा बहनों के साथ आज प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर के नेहरू चौक में आयोजित महतारी हुंकार रैली में रायगढ़ विधानसभा के कोड़ा तराई मंडल से सैकड़ों महिलाए पहुंचेंगी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के मार्गदर्शन व नेतृत्व में  रैली को नेहरू चौक में केंद्रीय राज्य मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। यही कारण है कि सुबह से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारियों में फिर से जुड़ गए हैं। दयालबंद स्थित पटेल मैदान में डेढ़ सौ से अधिक पंखे और 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

मालूम हो कि भाजपा की कोर कमेटी स्वागत और रैली को सफल बनाने रणनीति बनाती रही तो वहीं कांग्रेस के भीतर खलबली मची रही। कांग्रेसी काला झंडा दिखाने रणनीति बनाते नजर आए। शुक्रवार की सुबह रैली मार्ग दयालबंद से नेहरू चौक तक आकर्षक प्रवेश द्वार ध्वज बैनर पोस्टर से सजा हुआ नजर आया।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री स्मृति ईरानी आज सुबह लगभग 9.30 बजे रायपुर पहुंचीं। अब रैली के साथ 2.15 बजे से 3.10 बजे तक नेहरू चौक की सभा में भाग लेंगी। 3.15 बजे नेहरू चौक से प्रस्थान और 5.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगी।

राज्य की कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय 'महतारी हुंकार रैली के लिए शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह पहुंचेगी। नेहरू चौक पर सभा की जाएगी। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, महिला अत्याचार का मुद्दा छाया रहेगा। जानकारी हो कि शराबबंदी, महिला सुरक्षा, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार, रेडी टू ईट का ठेका निजी हाथों में सौंपने से बेरोजगार, स्व सहायता समूह की कर्जमाफी, प्रधानमंत्री आवास योजना को ठप करना जैसे मुद्दों को लेकर महतारी हुंकार रैली का एलान किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।