विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Politics: टीएस सिंहदेव के बयान से हलचलत तेज, बोले- विधानसभा चुनाव से पहले...

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Tue, 20 Dec 2022 03:03 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा वह आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना भविष्य तय करेंगे। सिंहदेव ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं अपना भविष्य तय करूंगा।

Chhattisgarh Politics: टीएस सिंहदेव के बयान से हलचलत तेज
Chhattisgarh Politics: टीएस सिंहदेव के बयान से हलचलत तेज

अंबिकापुर, (नई दुनिया प्रतिनिधि)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने राज्य की राजनीति में अलग तरह की चर्चाएं शुरू कर दी हैं। टीएस सिंहदेव ने कहा कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपना भविष्य तय करेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री सूरजपुर जिला मुख्यालय में सरगुजा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने आए थे। तभी पत्रकारों ने चर्चा के दौरान सिंहदेव से पूछा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आपकी क्या भूमिका होगी.? आप कोई बड़ा निर्णय लेंगे क्या..? तो उन्होंने जवाब दिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं अपना भविष्य तय करूंगा। उनकी एक लाइन की इस बात पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका

बता दें कि, 15 साल की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में बतौर नेता प्रतिपक्ष रहे टीएस सिंहदेव की बड़ी भूमिका थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले हर समाज, संगठन, राजनीतिक दल, अधिकारी, कर्मचारी, हर वर्ग से मिलकर जन घोषणा पत्र तैयार किया था। जन घोषणा पत्र तैयार करने के दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में लगभग तीन लाख लोगों से सीधे मुलाकात की थी। जन घोषणा पत्र के बल पर ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

सीएम की रेस में सिंहदेव का नाम

प्रदेश में बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल व टीएस सिंहदेव का नाम सामने आया। सरगुजा जिले से मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद लोगों को थी। इन सबके बावजूद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे भूपेश बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और अब सरकार को चार वर्ष पूरे हो गए हैं। इस बीच कई बार ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी। ढाई साल बीतने के बाद भी सिंहदेव को मौका नहीं मिला। सरकार से स्वास्थ्य मंत्री की न बनने के कारण सरगुजा क्षेत्र में विकास कार्य भी प्रभावित हुआ और अब आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है।

भाजपा ने बनाया मुद्दा

जनमानस के साथ भाजपा भी इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेर रही है। इस बीच काफी दिनों बाद एक और बड़ा बयान आने के बाद राजनीति गलियारे में नई चर्चा शुरू हो गई है। देखना यह है कि सिंहदेव के बयान से आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की राजनीति किस दिशा में जाएगी।

सिंहदेव ने नाराज होकर छोड़ा था पंचायत विभाग का दायित्व

बता दें, कुछ महीना पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को त्याग दिया था। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के पास अब यह विभाग है। वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पास स्वास्थ्य व जीएसटी विभाग का दायित्व है।

ये भी पढ़ें:

कोरोना से ठीक हुए मरीजों में हार्ट अटैक और मौत ज्यादा होने की बात गलतः पटना एम्स की रिसर्च

Fact Check: पाकिस्तान के जीतने पर अपने पिता के खुश होने के दावे के साथ वायरल हो रहा शाहरुख खान का वीडियो क्लिप ऑल्टर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।