'आदिवासी हैं, बासी खाना खा लेंगे'; छात्रों ने छत्तीसगढ़ की प्रचार्या पर लगाया आरोप
कोंडागांव के एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों और अभिभावकों ने प्राचार्य पर बासी खाना खिलाने और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

छात्रों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव।
HighLights
छात्रों ने प्राचार्य पर बासी खाना खिलाने का आरोप लगाया।
प्राचार्य पर 'आदिवासी हैं, बासी खा लेंगे' टिप्पणी का आरोप।
शौचालयों में दरवाजे न होने और CCTV पर भी शिकायत।
डिजिटल डेस्क, कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय, शामपुर के विद्यार्थियों ने सोमवार को अपने अभिभावकों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव कर विद्यालय की प्राचार्या चंद्रकिरण तिवारी के साथ छात्रावास अधीक्षक राजवीर यादव और अधीक्षिका निशु पंगाल को हटाने की मांग की।
इन्होंने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि बासी खाने को लेकर सवाल करने पर प्राचार्या ने कहा, ‘आदिवासी हैं, बासी खाना खा लेंगे।’
अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।कलेक्ट्रेट पहुंचे विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता खराब है। खाने में कीड़े निकलते हैं। इन्होंने विद्यालय प्रबंधन के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की।
पालकों ने कहा कि शौचालयों में दरवाजा भी नहीं है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा शौचालयों की ओर है। उन्होंने इसकी जांच के साथ छात्र-छात्राओं की निजता व सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।