विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायपुर में पुलिस अधिकारी और बेटी के हत्यारे को 10 साल की सजा, कोर्ट के बाहर बोला- मेरी मुस्कराती हुई फोटो लेना

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:55 PM (GMT+05:30)

सूरजपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कुलदीप साहू को पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश के आरोप में 10 साल की ...और पढ़ें

सजा के बाद साहू मुस्कुराते हुए बाहर आया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

सजा के बाद साहू मुस्कुराते हुए बाहर आया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

HighLights

  1. पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश में कुलदीप साहू को सजा।

  2. सूरजपुर कोर्ट ने कुलदीप साहू को 10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई।

  3. सजा के बाद साहू मुस्कुराते हुए बाहर आया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। सूरजपुर जिले की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कुलदीप साहू को पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई है।

सजा के तुरंत बाद साहू मुस्कराते हुए कोर्ट से बाहर निकला और मीडिया कर्मियों से उसकी मुस्कराती हुई तस्वीर इस्तेमाल करने को कहा। कोर्टरूम के बाहर साहू के मुस्कुराते हुए चेहरे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

साहू पर पुलिस कर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोप

कुलदीप साहू को 13 अक्टूबर 2024 की रात हुई एक घटना को लेकर सजा सुनाई गई है। उस रात पुलिस साहू को एक कॉन्स्टेबल घनश्याम सोनवानी पर खौलता हुआ तेल फेंकने के आरोप में ढूंढ रही थी।

सरकारी वकील के मुताबिक पुलिस साहू ने पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। जिसे लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उसे हत्या की कोशिश के मामले में दोषी ठहराया और 10 साल की सख्त सजा सुनाई।

साहू पर दर्ज एक और केस का फैसला आना बाकी

कुलदीप साहू पर एक और मामला दर्ज है, साहू पर 2024 में एक हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या का आरोप है। यह घटना भी 13 अक्तूबर 2024 की रात की ही है।

इस मामले में कोर्ट ने साहू के साथ रिंकू उर्फ फूल सिंह, चंद्रकांत चौधरी और आर्यन विश्वकर्मा को हत्या समेत कई आरोपों में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने दो अन्य आरोपी को बरी कर दिया है जबकि साहू को सजा सुनाने के लिए 8 अक्तूबर की तारीख तय की है।

दोहरे हत्याकांड के बाद सूरजपुर में भारी आक्रोश

इस दोहरे हत्याकांड से सूरजपुर में भारी आक्रोश फैल गया था और स्थानीय लोगों ने कड़ी सजा की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन भी किया था। हंगामे के दौरान साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।

कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा कुलदीप साहू

साहू पर लटोरी के पास भागते समय तत्कालीन बिश्रामपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम पर गोली चलाने का भी अलग से आरोप लगा था। हालांकि सबूत नहीं होने के कारण उसे और एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया था।

पुलिस जांच में पता चला कि इन हत्याओं से पहले साहू लगभग 24 आपराधिक मामलों में शामिल रहा था। घटना के बाद वो भाग गया था जिसके बाद बलरामपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2007 में आया था भारत