विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2007 में आया था भारत

Published: Tue, 29 Sep 2026 08:59 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में अवैध अप्रवासियों की पहचान के अभियान के तहत एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक मो. मोकसादूल आलम को गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा से संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार।

HighLights

  1. बेमेतरा में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक मो. मोकसादूल आलम गिरफ्तार।

  2. 2007 में भारत आया, ओडिशा में बनवाए फर्जी दस्तावेज।

  3. चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 13 मामले दर्ज, रायपुर भेजा गया।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। अवैध अप्रवासियों की पहचान के लिए सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान बांग्लादेश के दिनाजपुर निवासी मो. मोकसादूल आलम के रूप में हुई है। जांच में युवक के वर्ष 2007 में भारत आने और ओडिशा के संबलपुर में फर्जी दस्तावेज बनवाने की जानकारी सामने आई है। उसे रायपुर स्थित होल्डिंग सेंटर भेजा गया है।

बता दें कि एक माह पूर्व भी बेमेतरा में एक बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपित के खिलाफ बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े करीब 13 मामले दर्ज हैं।

कुछ दिनों पूर्व ही वह जमानत पर जेल से छूटा था। वह राज्य के अलग-अलग जिलों में कपड़ा एवं बर्तन बेचने के नाम पर गांव-गांव घूमता था। रेकी करने के बाद वह अन्य आरोपितों के साथ मिलकर चोरी करता था।