विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का चयन, रायपुर-बिलासपुर-बिल्हा को राष्ट्रीय सम्मान

Published: Sat, 07 Nov 2026 11:42 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26।

राज्य ब्यूरो, रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा शहरों का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में तीनों शहरों को पुरस्कृत करेंगी।

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर पुरस्कार की औपचारिक जानकारी दी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए तीनों शहरों की जनता, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों और सफाई मित्रों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों राज्य के तीन शहरों का सम्मान होना गौरव का विषय है। वहीं उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने भी रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।