विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायगढ़: 6 साल की छात्रा के सामने शिक्षक ने की अश्लील-हरकत, कुर्सी पर बैठकर दिखाया प्राइवेट पार्ट; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:14 PM (IST)

रायगढ़ के घरघोड़ा में एक प्राथमिक शाला शिक्षक अजय कुमार भट्ट को छात्रा के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

6 साल की छात्रा के सामने अश्लील-हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार।

6 साल की छात्रा के सामने अश्लील-हरकत करने वाला टीचर गिरफ्तार।

HighLights

  1. शिक्षक अजय कुमार भट्ट ने छात्रा के सामने अश्लील हरकत की।

  2. घरघोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक को गिरफ्तार किया।

  3. आरोपी शिक्षक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

डिजिटल डेस्क, रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र में प्राथमिक शाला के शिक्षक को छात्रा के साथ अश्लील हरकत की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है।

आरोपित अजय कुमार भट्ट पिता स्वर्गीय रमेश चंद्र भट्ट ग्राम ठूसेकेला थाना खरसिया के रहने वाले हैं। वह घरघोड़ा में रहते थे। 13 नवंबर को महिला ने थाना में अपनी नातिन के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि 13 नवंबर को जब उसने बच्ची को स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। कारण पूछने पर बताया कि 12 नवंबर को दोपहर में स्कूल के शिक्षक अजय कुमार उसे और कक्षा के एक अन्य बालक को दूसरे कमरे में ले गए थे। वहां शिक्षक कुर्सी पर बैठा और अपने प्राइवेट पार्ट दिखाया। महिला ने गांव के प्रमुख लोगों को इसकी जानकारी दी।

पुलिस की डायल 112 पर भी सूचना दी गई। टीम ने महिला को शिकायत दर्ज कराने थाना घरघोड़ा पहुंचाया।

महिला के लिखित आवेदन पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपित शिक्षक अजय कुमार भट्ट के विरुद्ध धारा 74, 8, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।