विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: पुरुष मित्र के साथ पार्क घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को भी पीटा

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:43 PM (GMT+05:30)

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में रॉक गार्डन में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके पुरुष मित्र से लूटपाट व मारपीट का मामला सामने आया है।

पुरुष मित्र के साथ पार्क घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुरुष मित्र के साथ पार्क घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. रायगढ़ के रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म।

  2. युवती के पुरुष मित्र से लूटपाट और मारपीट की गई।

  3. पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

डिजिटल डेस्क, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रॉक गार्डन पार्क में पुरुष मित्र के साथ घूमने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लूट का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पहले तो धमकाकर इनसे लूट की। उसके बाद पुरुष मित्र से मारपीट कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि पिछले दिनों बिहार के जमुई में भी इस तरह की वारदात सामने आई थी। जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र और छात्रा कोचिंग से लौटते समय मड़वा पहाड़ घूमने गए थे। लौटते वक्त रास्ते में कुछ युवकों की भीड़ ने उन्हें रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट तथा नाबालिग छात्रा के साथ अभद्रता व यौन उत्पीड़न किया। जिसका वीडियो भी बहुप्रसारित हुआ था।

रायगढ़ जिले की यह वारदात 14 नवंबर की है। पीड़ित युवती सक्ती जिले की रहने वाली है। वह अपने गांव से एक पुरुष मित्र के साथ सक्ती रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकली थी। ट्रेन के लेट होने पर दोपहर में घूमते हुए दोनों रॉक गार्डन पहुंच गए। उस दौरान वहां आए दो युवकों ने सुनसान गार्डन में उन्हें धमकाया।

आरोपितों ने युवती से 1,200 रुपये तथा उसके मित्र से 10,000 रुपये लूट लिए। लूट के बाद युवक के सिर और शरीर पर डंडे से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। फिर जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

युवक को होश आने पर आरोपितों ने अपने आईफोन से दोनों का वीडियो बनाया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बाद में पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।