Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बस्तर अब ब्रांड बना'; छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी का भाजपा पर कटाक्ष, बोलीं- हम खोखले वादे नहीं करते

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 04:18 PM (IST)

    Priyanka Gandhi Bastar छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक सरकारी कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने भाजपा का बिना नाम लिए कहा कि राज्य की सरकार लोगों के लिए काम करती है न की खोखले वादे करती है।

    Hero Image
    Priyanka Gandhi Bastar प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला।

    रायपुर, एजेंसी। Priyanka Gandhi Bastar छत्तीसगढ़ के बस्तर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज भाजपा पर तीखे वार किए हैं। प्रियंका ने भाजपा का बिना नाम लिए कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं, आज पूरे छत्तीसगढ़ में जो नारा गूंज रहा है वो खोखला नारा नहीं है। प्रियंका ने कहा कि राज्य की सरकार लोगों के लिए काम करती है, न की खोखले वादे करती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मॉडल की सब जगह चर्चा

    कांग्रेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर है। यहां अधिकतम वन अधिकार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 60 से ज्यादा उत्पादों पर आपको सबसे ज्यादा MSP यहीं मिलता है। प्रियंका ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य मॉडल विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। 

    बस्तर अब एक ब्रांड बना

    दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बस्तर में आदिवासी समुदायों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की योजना के शुभारंभ पर पहुंची थी। इस दौरान प्रियंका ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। प्रियंका ने कहा कि बस्तर अब एक ब्रांड बन गया है।

    विश्वास नहीं तोड़ती कांग्रेस सरकार

    कांग्रेस नेता ने कहा कि चाहे पर्यटन हो या हस्तकला में या स्कूलों में या वनोपज के लिए एमएसपी में या फिल्म शूटिंग में, बस्तर अब काफी प्रसिद्ध हो गया है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि इसका मतलब सिर्फ यही है कि आपकी सरकार आपकी ताकत के लिए काम कर रही है और आपके विश्वास को नहीं तोड़ रही है।

    भरोसे पर सही साबित नहीं हुई भाजपा

    बस्तर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल कर भाजपा ने शासन किया, लेकिन उन्होंने लोगों के भरोसे को सही साबित नहीं किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के राज में यहां भय और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार था। राज्य में घोटाले पर घोटाले किए गए। 

    कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को 'निर्भर' बनाने का काम किया, न की 'आत्मनिर्भर'। लोगों को पिछले शासन में कोई भी आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना नहीं दी गई।