विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Sat, 08 Oct 2022 09:18 PM (IST)

Chhattisgarh News भिलाई में एक स्कूल के प्राचार्य को छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल ...और पढ़ें

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार। फाइल फोटो
छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार। फाइल फोटो

भिलाई, जेएनएन। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक स्कूल के प्राचार्य को छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल की पांच छात्राओं ने उन पर छेड़खानी और अश्लील बात करने का आरोप लगाया है। प्राचार्य पर 40 से अधिक छात्रों से छेड़छाड़ का आरोप है। जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में छात्राओं ने इसकी लिखित शिकायत की थी। वहां से शिकायत पत्र पुलिस के पास पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आरोपित प्राचार्य के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

स्कूल से निकालने की देता था धमकी

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि शिकायत करने वाली छात्राएं 10वीं से 12वीं कक्षा की हैं। आरोपित आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से बीते जून माह में भिलाई आया है। यहां पर पास्टर बनने के लिए पढ़ाई करने के साथ ही प्राचार्य की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था। पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपित प्राचार्य उन्हें कक्षा के बीच से ही अपने आफिस में बुलवा लेता था और उनसे अश्लील हरकत व बातें करता था। वह छात्राओं को धमकाता था कि यदि वे अपने परिवार वालों के इस बारे में बताएंगी तो वो उन्हें स्कूल से निकाल देगा।

40 से अधिक छात्राओं से की छेड़छाड़

पीड़ित छात्राओं के साथ सुपेला थाने पहुंचे लोगों ने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपित प्राचार्य ने 40 से अधिक छात्राओं से ऐसी हरकत की है। डर के कारण कई छात्राएं सामने नहीं आईं। लोगों ने कहा कि पदस्थापना के बाद से ही प्राचार्य छात्राओं से अश्लील हरकत कर रहा था।

वीडियो काल पर अश्लील बातें कर बना ली क्लिप

वाट्सएप पर मित्र बनाने का संदेश भेजने के बाद वीडियो काल परु अश्लील क्लिप बनाकर कंप्यूटर आपरेटर से एक लाख 79 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। चोपड़ा कालोनी महावीर नगर निवासी टिकेश्वर चंद्राकर (32) के मोबाइल पर वाटसएप पर मित्र बनाने का संदेश आया। संदेश भेजने वाली ने अपना नाम प्रियंका गुप्ता, दिल्ली निवासी बताया। टिकेश्वर ने इस दौरान चेटिंग भी की थी। कुछ देर बाद कथित युवती ने वीडियो काल करके टिकेश्वर से अश्लील बातचीत की। इस बीच, उसने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोबारा वीडियो काल कर धमकी दी कि मैंने तुम्हारा वीडियो बना लिया है। तुम शादीशुदा हो। वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड करके बदनाम कर दूंगी। अगर वीडियो डिलिट कराना है तो पैसे का प्रबंध करना पड़ेगा। इस तरह महिला ने ठगी कर ली।

यह भी पढ़ेंः जहां सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंचती, वहां के मेधावियों ने की गगन की सैर