विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh New CM: विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर बधाइयों का लगा तांता, बोले- दोगुनी रफ्तार से चलेगी डबल इंजन की सरकार

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 11 Dec 2023 03:00 AM (IST)

छत्तीसगढ़ को पहले आदिवासी मुख्यमंत्री मिलने पर बधाइयों का तांता लग गया है। भाजपा के तमाम विजयी प्रत्याशियों के साथ ...और पढ़ें

विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर बधाइयों का लगा तांता
विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने पर बधाइयों का लगा तांता

 राज्य ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ को पहले आदिवासी मुख्यमंत्री मिलने पर बधाइयों का तांता लग गया है। भाजपा के तमाम विजयी प्रत्याशियों के साथ राजनीतिक संगठन व कर्मचारी संगठनों ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई दी है। भाजपा के विजयी प्रत्याशियों ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दोगुनी रफ्तार से डबल इंजन की सरकार चलेगी। चुनाव में की गई घोषणाएं पूरी होंगी। डबल इंजन सरकार का लाभ प्रदेश की आम जनता को मिलेगा।

इन मुख्यमंत्रियों का यह रहा कार्यकाल नाम कार्यकाल

भूपेश बघेल 17 दिसंबर 2018 से अब तक

रमन सिंह 12 दिसंबर 2013 से 17 दिसंबर 2018

रमन सिंह 12 दिसंबर 2008 से 11 दिसंबर 2013

रमन सिंह 07 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008

अजीत जोगी 01 नवंबर 2000 से 05 दिसंबर 2003

अब नया आयाम

सरोज पांडेयभाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में निश्चित ही छत्तीसगढ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

आदिवासी सीएम मिला

रेणुका सिंहपूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर-सोनहट की विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि बहुत खुशी है कि विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनेंगे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी किसान परिवार से आने वाले आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का दर्जा मिला है।

अनुसूचित जनजाति का सम्मान

बृजमोहनरायपुर दक्षिण सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें चुनकर देश की अनुसूचित जनजाति को सम्मान दिया है। उप मुख्यमंत्री के सवाल पर बृजमोहन ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ही जानकारी देगा। अब विकास करेगा छत्तीसगढ़: कश्यपनारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ में विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा।

सभी ने किया समर्थन

भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कहा कि डा. रमन सिंह ने नाम प्रस्तावित किया, सभी विधायकों ने विष्णुदेव साय के नाम का समर्थन किया।पहला आदिवासी मुख्यमंत्री: उसेंडीकोंडागांव विधायक व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। सबका साथ-सबका विकास के उद्देश्य से राज्य में प्रगति होगी।

एक नई दिशा मिलेगी

अमित जोगीजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा मिलेगी। जो सपना छत्तीसगढ़ के लिए 23 साल पहले अजीत जोगी ने देखा था वो पूरा होगा।

कर्मचारी संघों की उम्मीदें जगी

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कहा है कि संघर्षशील व्यक्ति ही संघर्ष को समझ सकता है। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि फेडरेशन को उम्मीद है कि राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों के मुद्दों पर त्वरित समाधान होगा। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री से मिलकर अनियमित कर्मचारियों की मांगों से अवगत कराएंगे। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के प्रमुख वीरेंद्र नामदेव ने कहा कि राज्य के पेंशनरों और कर्मचारियों को केंद्र के समान डीए की मांग पर मुलाकात करेंगे।