विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Navratri स्पेशल ट्रेन: बम्लेश्वरी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, नोट करें टाइम टेबल

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:22 PM (IST)

डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर में 11 से 20 अक्टूबर तक होने वाले नवरात्र मेले के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम ...और पढ़ें

10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव।

10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव।

HighLights

  1. डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए।

  2. 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव।

  3. दो पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार, एक नई स्पेशल ट्रेन शुरू।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी मंदिर में 11 से 20 अक्टूबर तक नवरात्र मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हजारों दर्शनार्थियों के पहुंचने की संभावना है। इनमें से अधिकतर श्रद्धालु दर्शन के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए 10 एक्सप्रेस गाडियों को डोंगरगढ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव (स्टापेज) दिया है। इसके अलावा लोकल यात्रियों की सुविधा के लिए दो पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया गया है और एक नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर का रायपुर तक और रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेंजर का गोंदिया तक विस्तार किया गया है। साथ ही दर्शनार्थियों के लिए डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ के बीच एक नई मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

इन एक्सप्रेस ट्रेनों का रहेगा अस्थायी ठहराव

- बिलासपुर-भगत की कोठी : रात 9.56 बजे पहुंचकर 9.58 बजे रवाना होगी।
- भगत की कोठी-बिलासपुर : सुबह 5.40 बजे पहुंचकर 5.42 बजे रवाना होगी।
- बिलासपुर-बीकानेर : रात 9.56 बजे पहुंचकर 9.58 बजे रवाना होगी।
- बीकानेर-बिलासपुर : सुबह 5.40 बजे पहुंचकर 5.42 बजे रवाना होगी।
- बिलासपुर-चेन्नई : दोपहर 12.16 बजे पहुंचकर 12.18 बजे रवाना होगी।
- चेन्नई-बिलासपुर : सुबह 10.18 बजे पहुंचकर 10.20 बजे रवाना होगी।
- बिलासपुर-पुणे : दोपहर 2.36 बजे पहुंचकर 2.38 बजे रवाना होगी।
- पुणे-बिलासपुर : सुबह 11.58 बजे पहुंचकर दोपहर 12.00 बजे रवाना होगी।
- सिकंदराबाद-रायपुर : सुबह 10.46 बजे पहुंचकर 10.48 बजे रवाना होगी।
- रायपुर-सिकंदराबाद : शाम 6.30 बजे पहुंचकर 6.32 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: कुमार विश्वास के कार्यक्रम को मिले 25 लाख, विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी की चैट से खुलासा