विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव जिहाद: हिंदू बनकर आदिवासी युवतियों को फंसाता था महफूज, ऐसे खुली पोल

Published: Tue, 27 Jan 2026 12:31 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jan 2026 02:14 AM (IST)

सरगुजा में मोहम्मद महफूज नामक युवक को लव जिहाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने फेसबुक पर 'तरुण ...और पढ़ें

आरोपित मोहम्मद महफूज।

आरोपित मोहम्मद महफूज। 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरगुजा जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू नाम और पहचान का सहारा लेकर आदिवासी युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने, उनका दैहिक शोषण करने और पैसों की ठगी करने का राजफाश हुआ है।

आरोपित की पहचान बिहार के पटना निवासी मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है, जिसे गांधीनगर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित ने फेसबुक पर ‘तरुण पैकरा’ नाम से फर्जी आइडी बनाकर सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों की आदिवासी युवतियों को टारगेट किया। खासतौर पर ‘पैकरा’ सरनेम वाली लड़कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर वह खुद को हिंदू युवक ‘स्वराज पैकरा’ बताता था।

इसके बाद वह शादी और नौकरी का झांसा देकर युवतियों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपित खुद को बिलासपुर रेलवे में पोस्टेड अधिकारी बताता था, जबकि हकीकत में वह पटना में एक कपड़े की दुकान में काम करता है। इंटेडनेट मीडिया के जरिए विश्वास जीतने के बाद वह युवतियों से नजदीकियां बढ़ाता और मिलने के लिए दबाव बनाता था।

इसी कड़ी में वह अंबिकापुर पहुंचा और एक आदिवासी युवती को फोन कर मिलने बुलाया। आरोपित ने अंबिकापुर के एक होटल में कमरा बुक किया और वहां भी ‘स्वराज पैकरा’ नाम से फर्जी पहचान पत्र जमा कराया। वह युवती के साथ होटल के कमरे में दो दिन तक रुका।

युवती को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उसने आरोपित का मोबाइल फोन चेक किया, तो उसके फेसबुक अकाउंट से कई अन्य हिंदू लड़कियों को किए गए मैसेज सामने आए। इसके बाद जब आरोपित होटल से बाहर गया, तो युवती ने उसका बैग चेक किया, जिसमें उसका असली आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में नाम मोहम्मद महफूज देखकर युवती सन्न रह गई।

सच्चाई सामने आने पर युवती ने अपनी सहेलियों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवती की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीन युवतियों को बनाया शिकार, पैसों की भी ठगी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित ने सरगुजा क्षेत्र की कम से कम तीन युवतियों को अपने जाल में फंसाया था। इनमें अंबिकापुर की दो और कांसाबेल क्षेत्र की एक आदिवासी युवती शामिल है। एक युवती, जो माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती है, उससे आरोपित ने 54 हजार रुपये की ठगी भी की।

युवती ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को आरोपित ने एक अन्य लड़की को भी उसी होटल में ठहराया था। आरोपित रात के समय इंटरनेट मीडिया के जरिए लड़कियों से संपर्क करता, खुद को हिंदू और रेलवे अधिकारी बताता और फिर शादी का झांसा देकर जाल में फंसाता था। जिस युवती ने उसका राजफ़ाश किया, उसके साथ आरोपित शारीरिक संबंध स्थापित नहीं कर सका था।

पुलिस ने आरोपित का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें कई फर्जी बातचीत, फोटो और अन्य युवतियों से संपर्क के सबूत मिले हैं। मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के लोग भी थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अंबिकापुर के नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल ने बताया कि आरोपित द्वारा नाम और पहचान छिपाकर युवतियों का आर्थिक और शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया गया है। मोबाइल की जांच में कई युवतियों को पहचान छिपाकर झांसा देने की पुष्टि हुई है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।