Move to Jagran APP

सीएम ने मोदी को बताया राजनीति का कबीर

दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांगमय के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। वे राजनीति के कबीर हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 13 Nov 2016 02:34 AM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2016 02:43 AM (IST)
सीएम ने मोदी को बताया राजनीति का कबीर

रायपुर, ब्यूरो। दीनदयाल उपाध्याय संपूर्ण वांगमय के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। शनिवार को पं जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की डीएनए नरेंद्र मोदी में है। मोदी में समाज की परंपराओं को बदलने का माद्दा है। वे राजनीति के कबीर हैं। डॉ. रमन ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद पारिवारिक व्यक्ति और समाज की सोच को मजबूत करने का काम करता है। इसको प़$ढने से आने वाली पी़$ढी को मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में 15 खंडों की 5500 पेज के वांगमय का विमोचन किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के वांगमय को आधार बनाकर यह वांगमय तैयार किया गया है। इसमें दीनदयाल उपाध्याय की बातों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार और राज्य देश की अखंडता नहीं है। देश की अखंडता का आधार भूमि के साथ संस्कृृति है। अर्थ के अभाव और प्रभाव का सीधा असर धर्म को क्षति पहुंचाने वाला होता है। भारत में अर्थशास्त्र की शुआत परिवार से होती है। बेरोजगारी भारत की संस्कृृति नहीं है। यह पाश्चात्य संस्कृृति का असर है। भारत में परिवार की संस्कृृति जब तक रहेगी, बेरोजगारी का कोई असर नहीं होगा।

पढ़ें:छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने की कांग्रेसी नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.