महादेव सट्टा मामले में बड़ा खुलासा: रायपुर के 7 बड़े होटलों और क्लबों में सौरभ चंद्राकर ने खपाए 200 करोड़
महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में प्रमोटर सौरभ चंद्राकर द्वारा रायपुर के सात बड़े होटलों और क्लबों में 200 करोड़ रुपये निवेश करने का खुलासा हुआ है।

सौरभ चंद्राकर ने रायपुर के होटलों-क्लबों में 200 करोड़ लगाए। आरोपी सौरभ चंद्राकर (बीच में) फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, रायपुर। महादेव आनलाइन सट्टा मामले में अब जांच का दायरा सट्टे से अर्जित रकम के निवेश और उससे खड़े किए गए कारोबार तक पहुंच गया है।
मामले के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर के होटल, क्लब और रेस्टोरेंट कारोबार में बड़ी रकम निवेश किए जाने की जानकारी सामने आई है।
महादेव सट्टा से कमाया पैसा जांच के दायरे में
सूत्रों के अनुसार, राजधानी के वीआइपी रोड स्थित सात बड़े होटलों के साथ क्लब और रेस्टोरेंट में करीब 200 करोड़ रुपये लगाकर साझेदारी की गई है। इसके अलावा पंडरी स्थित क्लब में भी निवेश की बात सामने आई है। अभी जांच एजेंसियों ने होटलों व क्लब के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
बताया जा रहा है कि बिलासपुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सौरभ चंद्राकर ने करीब 10 करोड़ रुपये लगाए हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रहे हैं कि रकम सीधे निवेश की गई या अलग-अलग लोगों और कंपनियों के माध्यम से कारोबार में लगाई गई।
ईडी ने नवंबर 2026 में अदालत के समक्ष महादेव आनलाइन बुक और उससे जुड़ी गतिविधियों से अपराध की कमाई 92 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान व्यक्त किया है।
2023 में सौरभ चंद्राकर की दुबई में हुई भव्य शादी में लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी आने के बाद महादेव सट्टा का मामला खुलने लगा।
65 लाख रुपये मासिक फीस लेता था वकील
ईडी के अनुसार, महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के नाम जांच से हटवाने के लिए दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर को हवाला के जरिए करीब 180 करोड़ रुपये दिए गए थे।
ईडी की रिमांड अर्जी में साफ हुआ है कि सट्टा कारोबार के प्रमोटर इतना ही नहीं, उसे 65 लाख रुपये मासिक फीस दिए जाने की भी बात सामने आई है। जांच एजेंसी अब इस रकम के स्रोत, भुगतानकर्ताओं और इसके वास्तविक लाभार्थियों की पड़ताल कर रही है।