विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी, सोने-चांदी के आभूषण गायब; श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

Published: Sat, 24 Jan 2026 11:45 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2026 11:56 AM (IST)

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पिछले दरवाजे से घुसकर ...और पढ़ें

HighLights

  1. मां दंतेश्वरी मंदिर, जगदलपुर में चोरी की वारदात।

  2. अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण चुराए।

  3. पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

डिजिटल डेस्क, जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर से चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे की ओर बने दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

शनिवार सुबह घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब भक्त और मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देख अंदर जाकर जांच की गई, जहां आभूषण गायब मिले। इसके बाद तुरंत सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी 

मां दंतेश्वरी के मंदिर में चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो हर एंगल से सबूत जुटाने में लगी है। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितने मूल्य के आभूषण चुराकर ले गए हैं।

पुलिस जांच के चलते मंदिर को अस्थायी रूप से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों का IED से हमला, ASP शहीद और कई अधिकारी घायल

यह भी पढ़ें- Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ रेल हादसा कैसे हुआ? लोको पायलट ने की थी ये गलती या ओवरस्पीड बनी वजह; पूरी रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।