कोरबा: कैरेक्टर पर शक के चलते हैवान बना पति, पत्नी को पीटते समय ढाई माह के बेटे को लगा डंडा; अस्पताल में मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक पिता ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसे पीटते समय अपने ढाई महीने ...और पढ़ें

पिता की मार से ढाई महीने के बच्चे की मौत, आरोपी गिरफ्तार (फोटो-प्रतीकात्मक)
HighLights
पिता ने चरित्र पर शक में पत्नी को पीटा।
ढाई महीने का बच्चा डंडे की चपेट में आया।
इलाज के दौरान बच्चे की अस्पताल में मौत।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पिता की मार से एक ढाई महीने के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता को अपनी पत्नी पर बेवफाई का शक था।
जिसके चलते आरोपी ने पत्नी को डंडे से पीटा, जिसकी चपेट में बच्चा भी आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार रात कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा गांव में हुई।
पत्नी से झगड़े के बीच बच्चे की मौत
न्यूज एजेंसी PTI को जानकारी देते हुए कटघोरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) विजय सिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी द्वारिका प्रसाद केवट ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उससे झगड़ा किया।
झगड़े के दौरान आरोपी ने पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान मां की गोद में मौजूद ढाई महीने का बेटा भी डंडे की चपेट में आ गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसके बाद उसे कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
राजपूत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान जारी, 5.64 लाख क्विंटल धान का उपार्जन