विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: चलती कार के बोनट पर लेटी महिला, दो ने दरवाजों पर लटककर किया डांस; रील बनाने जोखिम में डाली जान

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के कोरबा में तीन महिलाओं ने चलती कार पर खतरनाक स्टंट कर रील बनाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

महिलाओं ने चलती कार पर स्टंट कर रील बनाई

महिलाओं ने चलती कार पर स्टंट कर रील बनाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रील बनाने की सनक में तीन महिलाओं ने चलती कार पर खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में गरबा वाली पोशाक पहनी एक महिला कार के बोनट पर लेटी नजर आ रही है, जबकि दो अन्य महिलाएं कार के दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही हैं। वीडियो में दुर्गा पंडाल तक जाने वाले मार्ग पर सजावट के लिए लगाई गई झालरें भी दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में दिख रही काले रंग की कार मिठाई कारोबारी राजेंद्र बरनवाल की है। बोनट पर लेटी महिला उनकी पत्नी विदिशा बरनवाल हैं। महिलाओं ने 'जस्ट चील चील चील' गाने पर स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसके साथ लिखा था, 'फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।'

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि चलती कार के बोनट और दरवाजों पर इस तरह स्टंट करने से महिलाओं के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। वाहन मालिक और तीनों महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।