विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिलाई: रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप से ₹4 करोड़ कैश बरामद, तलाशी में मिला नोटों का गुप्त तहखाना

Published: Mon, 26 Oct 2026 11:34 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के खुर्सीपार में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए।

पिकअप से चार करोड़ रुपये कैश बरामद (फोटो-नई दुनिया)

पिकअप से चार करोड़ रुपये कैश बरामद (फोटो-नई दुनिया)

HighLights

  1. खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप से 4 करोड़ रुपये जब्त किए।

  2. गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाई जा रही थी नकदी।

  3. दो व्यक्ति हिरासत में, आयकर विभाग को सूचना।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के खुर्सीपार जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों और संदिग्ध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से चार करोड़ रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जाए जा रहे थे रुपये

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग के बोलेरो मैक्स पिकअप में भारी मात्रा में नकदी रायपुर से नागपुर की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर डबरापारा, थाना खुर्सीपार क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11 बजे वाहन की जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस को वाहन देखकर थोड़ा शक हुए जिसके बाद पुलिस ने सघन तलाशी लेनी शुरू की और तलाशी के दौरान ट्रक के पिछले हिस्से में एक गुप्त चेंबर बना हुआ मिला। चेंबर को खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारतीय करेंसी बरामद हुई। नकदी की गिनती करने पर रकम चार करोड़ रुपये निकली।

पुलिस हिरासत में दो लोग

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पुलिस दोनों से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और इतने पैसे को छिपाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जाने पर भी सवाल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नकदी के वित्तीय स्रोत और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के लिए आयकर विभाग को भी सूचना भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत, तीन लोगों की मौत और 8 घायल