विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh News: धार्मिक स्थल से गोंगपा का झंडा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव; SP-ASP समेत कई घायल

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 04 Mar 2023 07:51 AM (GMT+05:30)

Kawardha News धार्मिक स्थल से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का झंडा हटाने को लेकर विवाद हो गया। आक्रोशित गोंगपा के कार्यकर्ताओं ...और पढ़ें

गोंगपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के झड़प में एसपी-एएसपी समेत 10 से अधिक लोग घायल
गोंगपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के झड़प में एसपी-एएसपी समेत 10 से अधिक लोग घायल

रायपुर, जागरण न्यूज नेटवर्क। Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में शुक्रवार को धार्मिक स्थल पर झंडा हटाने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) ने उग्र प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव कर दिया। गोंगपा के लोगों ने लाठी-डंडे से भी हमला किया, जिसमें कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डा लाल उमेंद सिंह और एएसपी समेत 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए।। घटना की सूचना पाकर पुलिस महानिदेशक आनंद छाबड़ा भी मौके पर पहुंचे।

झंडा हटाने को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक, मामा भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव का है। यहां कुछ समय पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने एक पूजा स्थल में अपना झंडा लगा दिया था। लोगों ने 14 फरवरी को झंडे को पूजा स्थल से हटा दिया। उनका मानना था कि पूजा स्थल में किसी भी पार्टी का झंडा नहीं होना चाहिए।

आंदोलन की दी चेतावनी

गोंगपा ने झंडा हटाने को लेकर समाज के धर्मगुरु दुर्गे भरत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की और चेतावनी भी दी कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। जब कार्रवाई नहीं की गई तो गोंगपा के कार्यकर्ता शुक्रवार को बड़ी संख्या में राजानवागांव में इकट्ठा हुए और हरमो गांव की ओर जाने लगे। ऐसे में जब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए तो वे आक्रोशित हो गए और पुलिस समेत गांव वालों पर पथराव कर दिया।

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया, जिसके बाद लोग शांत हुए। मौके पर 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इस मामले में एसपी ने बताया कि हमने दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का हल करने का प्रयास किया, लेकिन कोई नहीं आया। यही वजह है कि तकरार बढ़ गई। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को कवर्धा जिला अस्पताल भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

फरार हुए आरोपी

हमले में एसपी और एएसपी के घायल मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।