विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांकेर में निर्माणाधीन पुल से टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, 4 की जिंदा जलकर मौत; दो घायल

Published: Sat, 19 Jul 2025 11:30 PM (IST)

कांकेर में शुक्रवार देर रात एक भयानक सड़क दुर्घटना में चार युवकों की जलकर मौत हो गई और दो गंभीर ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)
छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

जेएनएन, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हासदा हुआ। इस हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई। वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देर रात करीब 1:15 बजे हुआ।

दरअसल, एक तेज रफ्तार कार (स्विफ्ट डिजायर) आतुरगांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास पुराने की कंक्रीट दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोदार थी कि कार में स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके बाद गाड़ी धू-धूकर जलने लगी।

दो युवक कार से निकलने में हुए कामयाब

कार में सवार छह में से दो युवक किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हो गए, लेकिन चार गाड़ी में ही फंस गए। चारों आग की चपेट में आ गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही कांकेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया। हालांकि, चारों बुरी तरह आग में झुलस चुके थे।

पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद थाना कांकेर में मर्ग कायम कर शवों का पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान

  • युवराज सोरी (24 वर्ष), निवासी बाड़ाटोला, चौकी हल्बा, जिला कांकेर
  • हेमंत शोरी (20 वर्ष), निवासी सिंघनपुर, थाना केशकाल
  • सूरज उइके (19 वर्ष), निवासी डुंडेरापाल, थाना केशकाल
  • दीपक मरावी (19 वर्ष), निवासी डुंडेरापाल, थाना केशकाल, जिला कोंडागांव

घायलों के नाम

प्रीतम नेताम (21 वर्ष), पिता, किशन नेताम

पृथ्वीराज सलाम (19 वर्ष), पिता, मेघराज सलाम

यह भी पढ़ें- कैराना: बुलेट से गंगाजल लेने जा रहे पूर्व सभासद के बेटे का मुजफ्फरनगर में हुआ एक्सीडेंट, मौत