विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: ACB को देख नाली में फेंकी 1.50 लाख की रिश्वत, कांकेर में GST सहायक आयुक्त और CA गिरफ्तार

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:55 PM (IST)

कांकेर में जीएसटी की सहायक आयुक्त आंचला गिरी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी थी।

रिश्वत के डेढ़ लाख नाली में फेंक भागी GST अधिकारी (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

रिश्वत के डेढ़ लाख नाली में फेंक भागी GST अधिकारी (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. जीएसटी अधिकारी आंचला गिरी रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पकड़ी गईं।

  2. रिश्वत के डेढ़ लाख रुपये नाली में फेंकने का प्रयास किया गया।

  3. इस मामले में सीए इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रिश्वत मांगने की शिकायत पर पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम को देखते ही जीएसटी की सहायक आयुक्त आंचला गिरी ने रिश्वत की रकम घर के बाहर नाली में फेंक दी।

हालांकि, टीम ने डेढ़ लाख रुपये की रकम बरामद कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे उनके निवास पर रायपुर और जगदलपुर की 18 सदस्यीय संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मामले में सीए इमरान मेमन को भी गिरफ्तार किया गया है।

कारोबारी शोएब रंगरेज ने एसीबी से शिकायत की थी कि ई-वे बिल के मामले में उनका ट्रक रोके जाने के बाद उसे छुड़ाने और जीएसटी प्रकरण में राहत देने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई थी।

आरोप है कि रकम सीए इमरान मेमन के माध्यम से देने को कहा गया था। मांग पूरी नहीं करने पर चालानी कार्रवाई की धमकी भी दी गई थी। शोएब ने रिश्वत मांगने से जुड़े साक्ष्यों के साथ एसीबी में शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। एसीबी के डीएसपी रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि अधिकारी के निवास पर आय से अधिक संपत्ति के संदेह में भी तलाशी ली जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।