विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 18 लोगों की जान लेने वाले हाथी को किया जाएगा ट्रैंकुलाइज, ड्रोन से की जा रही हाथी की निगरानी

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:32 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में 18 लोगों की जान लेने वाले कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाया जाएगा, हालांकि अनुमति मिलने के बाद उसने एक और महिला को मार डाला।

18 लोगों की जान लेने वाले हाथी को किया जाएगा ट्रैंकुलाइज।

18 लोगों की जान लेने वाले हाथी को किया जाएगा ट्रैंकुलाइज।

HighLights

  1. कबरा हाथी ने छत्तीसगढ़ में 18 लोगों की जान ली है।

  2. उसे ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाने की तैयारी है।

  3. हाथी के आतंक से स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया।

डिजिटल डेस्क, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में बीते छह माह के दौरान 18 लोगों की जान ले चुके कबरा हाथी को ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाया जाएगा। रेडियो कॉलर लगाने के बाद इस हाथी को नैसर्गिक वन क्षेत्र में छोड़ने की अनुमति भी मिल गई है।

हालांकि, अनुमति मिलने के कुछ घंटे बाद ही उसने एक और महिला को कुचलकर मार डाला। उसके आक्रामक व्यवहार को देखते हुए आसपास के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर वन परिक्षेत्र में बुधवार रात करीब 11 बजे हाथी ने 45 वर्षीय दिलासो बाई को कुचलकर मार दिया। फिलहाल हाथी झिरमिटी में स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास जंगल में है। वन विभाग की टीमें पांच स्थानों से उस पर नजर रख रही हैं। ड्रोन से हाथी जंगल में पेड़ के नीचे खड़ा दिखाई दे रहा है।

विभाग ने लोगों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी है। इस हाथी के कान थोड़े अलग और दागदार हैं, जिसके कारण ग्रामीण इसे कबरा हाथी कहते हैं।

टाइगर रिजर्व में मिला हाथी के बच्चे का शवसूरजपुर जिले के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के जुड़वानिया लालमाटी जंगल में दो से तीन साल के हाथी के बच्चे का शव मिला है। शव दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पशु चिकित्सकों से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हालांकि, मौत का कारण साफ नहीं हुआ है। दो दिन पहले सरगुजा जिले में भी हाथी के बच्चे का शव मिला था।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।