Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक सोलर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला बना कबीरधाम : कैबिनेट मंत्री अकबर

    छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के विशेष प्रयास से कवर्धा जिले में नगरपालिका सहित जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों के लिए हाई मास्ट सोलर लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई जिसका गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ क्रेडा को भारत सरकार द्वारा अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।

    By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Fri, 15 Sep 2023 09:31 AM (IST)
    Hero Image
    Chhattisgarh: केबिनेट मंत्री अकबर ने कवर्धा ऊर्जा पार्क में 215 नग सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का किया भूमिपूजन

    रायपुर, जागरण डिजिटल डेस्क। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर (Mohammad Akbar) ने गुरुवार को कवर्धा ऊर्जा पार्क में जिले की नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामीण अंचलों में 1200 वाट्स 9 मीटर क्षमता के 215 नग सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन किया। ये सोलर हाई मास्ट लाईट 10 करोड़ 36 लाख 35 हजार की लागत से नगर और गांव के चौक-चौराहे पर लगाई जाएंगी। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों को दिया जा रहा सोलर पंप का लाभ

    प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर ने इस अवसर पर कहा कि कबीरधाम जिला सबसे ज्यादा सौर हाई मास्ट लाइट लगाने वाला जिला बन गया है। सोलर योजना के तहत किसानों को सोलर पंप का लाभ भी दिया जा रहा है।

    जिले में लाई गईं क्रेडा की योजनाएं

    मंत्री ने कहा कि जिले में क्रेडा से संबंधित सभी योजनाएं लाने का कार्य किया गया है, जो सफल भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से शहर और गांव रोशन होंगे। सोलर लाइट से प्रकाश होने से बिजली की बचत होगी।

    यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, कोरबा जिले के उमरेली में नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ

    अक्षय ऊर्जा के विस्तार की क्षेत्र में यह अच्छी पहल

    मोहम्मद अकबर ने कहा कि अक्षय ऊर्जा के विस्तार की क्षेत्र में यह अच्छी पहल है। इसके माध्यम से सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा एकत्रित होकर इसका उपयोग रात में प्रकाश के लिए होगा।

    यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: नगरीय क्षेत्रों में आवासहीनों को मिलेगा काबिज भूमि का निःशुल्क पट्टा, अधिसूचना हुई जारी

    कैबिनेट मंत्री अकबर के विशेष प्रयास से कवर्धा जिले में कवर्धा नगरपालिका सहित जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों के लिए हाई मास्ट सोलर लाइट की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसका गुरुवार को भूमिपूजन किया गया। छत्तीसगढ़ क्रेडा को भारत सरकार द्वारा अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार भी विगत दिनों प्रदान किया गया है।

    रोशन हो रहे गांव

    कवर्धा जिले के अनेक गांव के चौक चौराहे रोशन हो रहे हैं। किसान हित में भी सौर सुजला योजना के जरिये सोलर पंप के जरिए सिंचाई का लाभ भी जिले के किसानों को अधिक से अधिक दिया जा रहा है।

    जिले में प्रकाश के लिए क्रेडा के चेयरमैन मिथलेश स्वर्णकार ने 215 हाई मास्ट लाइट स्वीकृत की है, जिसके तहत कवर्धा विधानसभा के अंतर्गत नगरपालिका कवर्धा क्षेत्र के अनेक चौक चौराहों के लिए 16 नग सोलर लाइट ,नगर पंचायत बोड़ला में 5 नग, सहसपुर लोहारा के लिए 5 नग, पिपरिया अंतर्गत 7 नग, बोड़ला जनपद पंचायत के अनेक गाव के लिए 44 नग, कवर्धा जनपद क्षेत्र के 69 गावों में 69 नग और सहसपुर लोहारा जनपद के लिए 29 नग की स्वकृति दी गई है।

    इसी तरह पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पंडरिया जनपद पंचायत के लिए 20 नग, जनपद पंचायत कवर्धा के लिए 12 नग और जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के लिए 8 नग इस तरह कुल 215 नग की स्वीकृति मिली है।

    इस दौरान  क्रेडा जोनल कार्यालय अधीक्षण अभियंता भानुप्रताप, जिला प्रभारी क्रेडा वैभव दुबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, कवर्धा ऋषि कुमार शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत, सहसपुर लोहारा अनारा साहू, अध्यक्ष नगर पंचायत पिपरिया महेन्द्र कुम्भकार सहित नागरिकगण बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।