विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने के कोई सबूत नहीं मिले, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद

Published: Mon, 20 Apr 2026 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2026 06:58 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के जशपुर में विमान दुर्घटना की खबर अफवाह निकली। कलेक्टर ने पुष्टि की कि जंगल में आग लगने से धुंआ उठा था, कोई विमान दुर्घटना नहीं हुई।

जशपुर में नहीं हुआ कोई विमान हादसा

जशपुर में नहीं हुआ कोई विमान हादसा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोमवार को चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की खबर तेजी से फैली, लेकिन यह पूरी तरह अफवाह साबित हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने रतनपहली जंगल क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में धुआं उठता देखा तो उन्हें लगा कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और खुरासागढ़ रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया।

जशपुर के कलेक्टर ने किया कंफर्म

जशपुर के कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके की जांच की, लेकिन प्लेन का कोई मलबा या दुर्घटना के कोई सबूत नहीं मिले। कलेक्टर ने कहा, 'कोई हादसा नहीं हुआ है। यह जंगल में लगी आग से उठने वाले धुएं की वजह से फैली अफवाह है।'

पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन को अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

cg hadsa

एजेंसी ने भी किया खंडन 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया कि कुछ न्यूज चैनलों और वेब पोर्टल में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में प्लेन के क्रैश होने की खबरें प्रसारित की गई है। इस तरह की दुर्घटना की कोई सूचना नहीं है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी पुष्टि

जांच के दौरान झारखंड और ओडिशा एयर ट्रैफिक कंट्रोल से भी संपर्क किया गया। दोनों जगहों से पुष्टि हुई कि उस इलाके में कोई ऐसा प्लेन नहीं उड़ रहा था जिसका संपर्क टूटा हो। एसएसपी ने भी पुष्टि की कि मौके पर प्लेन का कोई मलबा नहीं मिला।

Disclaimer इस खबर को अपडेट किया गया है। प्राथमिक सूचना के आधार पर पहले स्टोरी प्रकाशित किया गया था, लेकिन सरकार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद  तथ्य को अपडेट कर दिया गया है। जागरण डॉट कॉम खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है। हम अपने पाठकों तक तथ्यात्मक और पुष्ट जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस असुविधा के लिए सुधी पाठकों के प्रति खेद प्रकट करते हैं।