विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG News: कांकेर में नक्‍सलियों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, पांच वाहनों में लगायी आग

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Mon, 17 Oct 2022 11:15 AM (IST)

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) में नक्‍सलियों (Naxals ) ने सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों में आग लगा दी। इस ...और पढ़ें

कांकेर जिले में नक्‍सलियों ने सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों में आग लगा दी।
कांकेर जिले में नक्‍सलियों ने सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों में आग लगा दी।

कांकेर, जागरण आनलाइन डेस्‍क। नक्‍सल प्रभावित छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले (Kanker, Chhattisgarh) में नक्‍सलियों ने सड़क निर्माण में लगे पांच वाहनों में आग लगा दी। ये घटना भानुप्रतापपुर के चारगांव की बतायी गई है, इस खबर की पुष्टि कांकेर एसपी शलभ सिन्‍हा ने की है।

इस घटना से एक दिन पहले ही नारायणपुर (Narayanpur) जिले के ओरछा मार्ग के रायनार झोरी गांव के करीब नक्‍सलियों ने दो वाहनों में आग लगायी थी। यहां भारत नेट लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। आरओपी वापस लेने के बाद माओवादियों ने एक ट्रैक्टर और एक कंटेनर ड्रिलिंग मशीन में आग लगा दी थी। नक्‍सलियों ने हालांकि इस घटना में किसी कर्मचारी को कोई हानि नहीं पहुंचायी है।

बीजापुर व नारायणपुर में मुठभेड़, एसआई घायल

रविवार रात बीजापुर (Bijapur) जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एसआई राजेश सूर्यवंशी की कमर में गोली लगने से वे घायल हो गए थे। बासागुडा अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि डाक्‍टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है।

वहीं शनिवार दोपहर को नारायणपुर जिले में हुई मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। जिला नारायणपुर के ओरछा रोड पर दो वाहनों को नक्सलियों ने आग लगा दी यहां केबल बिछाने का कार्य चल रहा था।

जंगल में घात लगाकर हमला किया

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सीआरपीएफ कोबरा 210 बटालियन और पुलिस की संयुक्त टीम बीजापुर जिले के तर्रेम कैंप से गश्त के लिए निकली थी। रात करीब आठ बजे नक्सलियों ने गांव चिनगेलूर के जंगल में घात लगाकर हमला किया और जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी करारा जवाब दिया। कुछ ही देर में नक्सली भाग निकले। इस मुठभेड़ में बिलासपुर के रहने वाले एसआई राजेश सूर्यवंशी घायल हो गया।

डीआरजी के जवानों ने जब्‍त किया सामान

उधर, देवगांव हुचड़ी के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद नारायणपुर जिले में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों ने 10 देशी बीजीएल, 12 बोर की 12 गोलियां, 10 राउंड एयरगन की गोलियां, कार्डेक्स वायर, आठ बैटरियां, एक रेडियो सेट, एक कैलकुलेटर, टॉर्च, दवाइयां आदि बरामद किए हैं।

धनोरा थाना क्षेत्र के ओरछा रोड पर गांव रायनार झोरी के पास रविवार को नक्सलियों ने ट्रैक्टर और कंटेनर ड्रिलिंग मशीन में आग लगा दी। हालांकि, किसी मजदूर या कर्मचारी को नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें-

DIwali 2022: दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़, वेटिंग 100 से ऊपर; तत्‍काल टिकट का ही सहारा

MP News: सतना में श्री हर‍ि लिख डाक्‍टर ने मरीज को हिंदी में लिखी दवाईयां, वायरल हुआ पर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।