यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CG News: अचानक कोई घटना हो जाए तो कोई कुछ नहीं कर पाता, प्रशासन की सतर्कता जरूरी- सिंहदेव
CG News भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर मंत्री सिंहदेव ने कहा अचानक कोई घटना हो जाए तो पुलिस हो या ...और पढ़ें

जगदलपुर, आनलाइन डेस्क। बस्तर प्रवास पर के दौरे से जगदलपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मीडिया से मुखातिब हुए। बस्तर संभाग में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की पिछले दिनों नक्सलियों द्वारा हत्या की घटना पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पुलिस प्रशासन पर और अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत करने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। दो दिन के बस्तर प्रवास पर नियमित विमान से रायपुर से जगदलपुर पहुंचे सिंहदेव ने यहां मां दंतेश्वरी विमानतल पर मीडिया से चर्चा करते हुए विभिन्ना विषयों पर चर्चा की।
बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर सिंहदेव का बयान
भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और प्रदेश सरकार एवं पुलिस पर लग रहे आरोपों से जुड़े सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि इस बारे में उन्होंने बहुत ज्यादा नहीं सुना है। दो तीन जनप्रतिनिधियों की हत्या की बात सामने आई है। हर ऐसी घटनाओं के लिए प्रशासन को सतर्क होना आवश्यक है।
अचानक कोई घटना हो जाए तो पुलिस विभाग हो या कोई दूसरा विभाग कोई कुछ कर नहीं पाता। लेकिन यदि पुरानी रंजिश है या पहले से कोई बात है तो इसे लेकर पुलिस को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है।
