विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: गरियाबंद में मंदिर खंडित करने के आरोपियों का हंगामा, कई घरों में आगजनी; पुलिस तैनात

Published: Mon, 02 Feb 2026 12:05 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2026 01:08 AM (IST)

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में पुराने मंदिर विवाद के चलते दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई। जमानत ...और पढ़ें

गरियाबंद में मंदिर खंडित करने के आरोपियों ने किया हंगामा

गरियाबंद में मंदिर खंडित करने के आरोपियों ने किया हंगामा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में पुराने विवाद के चलते रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आगजनी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

gariyabnd (2)

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मंदिर तोड़ने से जुड़ा है मामला

जानकारी के अनुसार, यह विवाद मंदिर तोड़ने से संबंधित है। जेल से जमानत पर छूटे आरोपित आरिफ और उसके साथियों ने हंगामा मचाया और शिकायतकर्ता तथा गवाहों के साथ मारपीट की।

gariyabnd (1)

पिछले वर्ष दुतकैया गांव में शिव मंदिर के खंडन का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने गांव के चार से छह युवकों पर राड और पत्थरों से हमला किया।

gariyabnd

घायलों को रायपुर के डा. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात सामने आ रही है।

तीन आरोपी हुए थे गिरफ्तार

पिछले वर्ष दुतकैया गांव में शिव मंदिर खंडित करने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने गांव के चार युवकों पर राड और पत्थरों से हमला किया। आरोपित उन ग्रामीणों को परेशान कर रहे थे जिन्होंने मंदिर मामले में गवाही दी थी।

रविवार को दोपहर करीब दो बजे आरिफ मोहम्मद ने शिकायतकर्ताओं को धमकी दी तो विवाद और बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया।