छत्तीसगढ़ में दिव्यांग बालिका दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, दुर्ग में दोषी को 20 साल की कठोर सजा
दुर्ग की विशेष पाक्सो अदालत ने 13 वर्षीय दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म के मामले में तुकाराम निषाद को 20 साल के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
-1795889517776_m.webp)
(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
दुर्ग पाक्सो अदालत ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई।
13 वर्षीय दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म का मामला था।
पीड़िता को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने का निर्देश।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की विशेष पाक्सो अदालत ने 13 वर्षीय दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म के मामले में तुकाराम निषाद उर्फ राजा निषाद को दोषी ठहराते हुए 20 साल के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
अर्थदंड न चुकाने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार, आरोपित पीड़िता के घर के सामने किराये पर रहता था। बालिका उसके घर बच्चों के साथ खेलने जाती थी।
इसी दौरान उसने उसकी कम उम्र का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया। यह सिलसिला 20 फरवरी से 18 अप्रैल 2026 के बीच चला। अपर सत्र न्यायाधीश अनिष दुबे की अदालत ने पाक्सो एक्ट की धारा 5(ठ) सहपठित धारा 6 के तहत उसे दोषी माना। अदालत ने राज्य सरकार की आहत प्रतिकर योजना के तहत पीड़िता के पुनर्वास के लिए पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने के निर्देश भी दिए।