विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छतरपुर: भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से भड़का विवाद, बागेश्वर धाम में तालाबंदी के एलान के बाद दोनों पक्ष लामबंद

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 09:34 PM (IST)

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से विवाद गहरा गया है। यादव महासभा ने बागेश्वर धाम में तालाबंदी ...और पढ़ें

भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से तनाव

भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से तनाव

HighLights

  1. धीरेंद्र शास्त्री की श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ।

  2. यादव महासभा ने बागेश्वर धाम में तालाबंदी की धमकी दी।

  3. क्षेत्र में तनाव, सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया।

डिजिटल डेस्क, छतरपुर। भगवान श्रीकृष्ण पर कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यादव महासभा के अध्यक्ष दामोदर यादव ने बागेश्वर धाम पहुंचकर तालाबंदी करने का एलान किया है। इसके जवाब में धाम समर्थक भी लामबंद हो गए हैं।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ युवक लाठियां और जूते दिखाकर प्रदर्शनकारियों को धमकी देते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को धाम समर्थकों ने बृजपुरा के पास नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। तनाव की आशंका को देखते हुए छतरपुर और बागेश्वर धाम क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

साथ ही पुलिस ने धाम की ओर बढ़ रहे 80 लोगों को हिरासत में लिया है।विवाद की शुरुआत शिवपुरी जिले के करैरा में 29 अक्टूबर को कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से हुई थी।

उन्होंने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण के तीन जगह से टेढ़े खड़े होने, बांसुरी बजाने और गाय चराने का उल्लेख किया था। इस पर यादव महासभा ने विरोध जताया। अब दोनों पक्षों की बयानबाजी और प्रदर्शन से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।

शास्त्री ने की शांति की अपील बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य नीतेंद्र चौबे ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने संदेश भेजकर सभी से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यादव समाज को अपना भाई बताते हुए समाज के लोगों को धाम आकर बालाजी के चरणों में अर्जी लगाने का निमंत्रण भी दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।