Move to Jagran APP

Azadi Ka Amrit Mahotsav: छत्तीसगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस की पदयात्रा

Chhattisgarh Politics आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस पदयात्रा का आयोजन करेगी। देशव्यापी तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा घर-घर तिरंगा पहुंचाने जा रही है। इसके जवाब में कांग्रेस ने पदयात्रा की घोषणा कर दी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 09:51 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 09:51 PM (IST)
Azadi Ka Amrit Mahotsav: छत्तीसगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस की पदयात्रा
छत्तीसगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस की पदयात्रा। फाइल फोटो

रायपुर, मृगेंद्र पांडेय। Azadi Ka Amrit Mahotsav: छत्तसीगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस पदयात्रा का आयोजन करेगी। देशव्यापी तिरंगा अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा घर-घर तिरंगा पहुंचाने जा रही है। इसके जवाब में कांग्रेस ने पदयात्रा की घोषणा कर दी है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेस राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 75 किमी पदयात्रा करेगी। राज्य की 90 में से 71 सीटों पर काबिज कांग्रेस ने 2023 के लिए 75 सीटों का लक्ष्य तय किया है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय पर्व को लेकर राजनीति

ऐसा पहली बार हुआ है, जब यहां राष्ट्रीय पर्व को लेकर राजनीति देखने को मिल रही है। भाजपा तिरंगा यात्रा के तहत राज्य के 45 लाख घरों तक पहुंचने की तैयारी में है। राज्य में कुल लगभग 56 लाख घर हैं। यानी दूरदराज के पहुंचविहीन गांवों को छोड़ भाजपा हर घर पहुंचेगी। भाजपा की तिरंगा यात्रा में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष से देशभक्ति की भावनाओं का उद्वेग आएगा, कांग्रेस यह बात जानती है। देशभक्ति की इन्हीं भावनाओं को भुनाने के लिए कांग्रेस नौ अगस्त से राज्य में गांधी पदयात्रा निकालेगी। इन पदयात्राओं में कम से कम दो सौ कार्यकर्ता होंगे। सभी गांधी टोपी पहने होंगे और हाथ में तिरंगा लेकर चलेंगे।

पदयात्रा में बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे उठाएंगे

पदयात्रा में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। जिस दिन कांग्रेस पदयात्रा शुरू करेगी, उसी दिन भाजयुमो ने राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री निवास के घेराव का कार्यक्रम भी रखा है। राज्य में अगले वर्ष चुनाव होने हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों आजादी के अमृत महोत्सव का राजनीतिक लाभ उठाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। देश में छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। पार्टी यहां भाजपा को कोई अवसर देने को तैयार नहीं है। खादी का तिरंगा बांटे भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तिरंगा यात्रा में खादी के झंडों का उपयोग करने का आग्रह किया है। तिवारी ने कहा है कि खादी स्वाधीनता के आंदोलन व राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके उपयोग से बुनकरों के आर्थिक स्वावलंबन की राह खुलेगी।

पदयात्रा कर जनता तक पहुंचेंगेः कांग्रेस

तिरंगा यात्रा भाजपा का कार्यक्रम है। हम पदयात्रा कर जनता तक पहुंचेंगे और सरकार तथा संगठन की बात करेंगे।

- मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।

कांग्रेस की पदयात्रा से पहले हम तिरंगा यात्रा निकालेंगेः भाजपा

कांग्रेस की पदयात्रा से पहले हम तिरंगा यात्रा निकालेंगे। भाजपा राष्ट्रभक्ति की भावना घर घर तक पहुंचाएगी।

- विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.