विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, मकर संक्रांति से बढ़ जाएगी ठिठुरन

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Fri, 13 Jan 2023 09:24 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार से एक बार ठंडक बढ़ गई है। जहां एक ओर ठंड बढ़ ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में ठंड और कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ में ठंड और कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़, रायपुर। देश भर में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां एक ओर गुरूवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं माना जा रहा है कि शनिवार से ठंड और बढ़ जाएगी।शनिवार से उत्तर दिशा से आ रही शुष्क हवा एक बार फिर प्रभावी होगी जिसके चलते एक बार फिर से ठंडक बढ़ जाएगी।

ठंड देगी दस्तक

छत्तीसगढ़ में भी धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। कोहरे और ठंड से छत्तीसगढ़ वासियों को अब अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बता दें कि बीती रात को तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। बीती रात में यह 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मौसम में ठंडकता तो बढ़ेगी, लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा परिवर्तन की संभावना अभी कम है। पश्चिम से हवाओं को आना शुरू हो गया है। इन हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में मामूली परिवर्तन होने के आसार हैं। हालांकि इन हवाओं के चलते शनिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Cancelled Train List Today: कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार; गरीबरथ, शताब्दी समेत ये गाड़ियां हुईं लेट, 354 रद

मौसम साफ, तापमान असामान्य

छत्तीसगढ़ में न तो बहुत सर्दी है और न ही गर्मी। राजधानी दिल्ली के मुकाबले छत्तीसगढ़ में ठंड कम है लेकिन शनिवार से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश में पिछले चार दिनों से मौसम बिल्कुल साफ है। मौसम साफ होने की वजह से अभी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है।

छत्तीसगढ़ के तापमान में परिवर्तन की बता करें तो अधिकतम तापमान दो दिन से सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से मात्र एक डिग्री ही कम पर है। इस मामूली बदलाव के चलते अभी तक ठंड का पूर्ण रूप से प्रदेश में दस्तक नहीं दी है।

मकर संक्रांति से बढ़ेगी ठंड

वैसे तो ये माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद सर्दी कम हो जाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है। इस बार ये मिथक टूटेगा और सर्दी बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ में भी मकर संक्रांति के बाद ठंड एक बार फिर से दस्तक देगी। जहां एक ओर 14 जनवरी के बाद पहाड़ों पर मौसम साफ होगा तो वहीं ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों का रुख कर लेंगी। छत्तीसगढ़ में भी मकर संक्रांति से ठंड बढ़ेगी ।

Weather News: शनिवार से और कंपकंपाएगी ठंड, कई जगह शून्य से नीचे पहुंच सकता है तापमान; जानें अपने शहर का हाल

रबी की फसलों के लिए अच्छा मौसम

ये मौसम भले ही इंसानों के लिए समस्या खड़ी कर रही है लेकिन रबी की फसलों के लिए ये मौसम अनूकूल है। छत्तीसगढ़ में न तो ज्यादा ठंड है और न ही ज्यादा गर्मी जिसके चलते फसलों के लिए ये फायदेमंद है। रबी की फसलों की बात करें तो ये मौसम चना, गेंहूं और मसूर की फसल के लिए काफी लाभदायक है।

आपके शहरों का क्या है तापमान?

छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों की बात करें तो राजनांदगांव में अधिकतम 30.0 और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस है। रायपुर में अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा । वहीं दुर्ग की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट देखने को मिली। दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।